शादी का दिन दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए दुल्हन महीने पहले से सारी तैयारियां करके रखती है। किस तरह के लुक को क्रिएट करना है। इसके बारे में पहले से ही सर्च कर लेती है। लेकिन इसके बाद भी कोई न कोई कमी छूट ही जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले ही नेल आर्ट करवाएं और ऐसे डिजाइन को क्रिएट करें, जिससे आपके हाथ सुंदर भी लगे। साथ ही, आपको बार-बार नेल पैंट चेज करने की जरूरत न पड़े। इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए नेल आर्ट को करा सकती हैं।
पर्ल एक्सेसरीज के साथ नेल आर्ट
आप अपने हाथों के नाखूनों को सुंदर दिखाने के लिए पर्ल एक्सेसरीज के साथ नेल आर्ट करा सकती हैं। इसमें आप नेल पेंट का कोई भी बेस कलर को आउटफिट के हिसाब से चूज करें। फिर इसमें पर्ल मोती वाली एक्सेसरीज को लगवाएं। इस तरह के नेल आर्ट से भी आपके हाथ सुंदर नजर आते हैं। साथ ही, आपको बार-बार नेल पेंट चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे करवाने में आपको 3,000 से 4,000 रुपये देने पड़ेंगे।
सिंपल नेल आर्ट डिजाइन
अगर आप चाहती हैं कि ऐसी नेल आर्ट करवाई जाए। जिसे करवाने में आपको दिक्कत न हो तो ऐसे में आप सिंपल शिमर वाली नेल आर्ट करा सकती हैं। इसमें आपके नेल्स पर बेस कलर आपकी पसंद का लगाया जाएगा। फिर उसी से कॉन्ट्रास्ट करके शिमर का इस्तेमाल किया जाएगा। जेल नेल पेंट को लगाएं। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। इसे करवाने में आपके 2,000 से 3,000 रुपये देने पड़ेंगे।
इसे भी पढ़े: Nail Art At Home: घर में आसानी से बनाएं ये 5 तरह के नेल आर्ट डिजाइंस, जानें इसे नाखूनों पर बनाने का तरीका
जेल नेल आर्ट करवाएं
अगर आपको मैट से ज्यादा ग्लॉसी नेल पेंट पसंद है, तो ऐसे में आप जेल नेल आर्ट को करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट में आपके हाथ की कुछ उंगलियों पर एक जैसा कलर लगाया जाएगा। सिर्फ एक उंगली पर शिमर वाला नेल पेंट लगाया जाएगा। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही, आप कुछ अलग ट्राई कर पाएंगी।
इसे भी पढ़ें: Easy Nail Art: छोटे नाखूनों पर आसानी से बन जाएंगे ये खूबसूरत नेल आर्ट, देखें डिजाइंस की तस्वीरें
इस बार इन तरह की नेल आर्ट को ट्राई करें। इससे आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे। साथ ही, आपको अपनी शादी में बार-बार नेल पेंट चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों