French Nail Art Designs: पहली बार हाथों में करा रही हैं नेल आर्ट, तो इन डिजाइन को करें ट्राई

हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप फ्रेंच नेल कराने के बारे में सोच रही हैं, तो इससे पहले डिजाइन को सर्च करें। ऐसा करने से आप शॉप पर जाकर सही डिजाइन को क्रिएट करा पाएंगी।
image

चेहरे की सुंदरता के साथ-साथ जरूरी होता है कि आप अपने हाथों को भी खूबसूरत बनाएं। इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बूस्ट होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने नाखूनों की केयर करें। इससे आपका हाथ अच्छा लगता है। अगर आप पहली बार नेल आर्ट करा सकती हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप सही नेल आर्ट डिजाइन को चूज करें। आप अपने हाथों पर फ्रेंच नेल आर्ट करवाएं।

ब्लैक फ्रेंच नेल आर्ट

Black nail art

अगर आप पहली बार अपने हाथों में नेल आर्ट करा रही हैं, तो इसके लिए आप ब्लैक कलर और लाइट कलर के साथ इसे अपने हाथों में करवाएं। इसके लिए आपके हाथों पर आर्टिरियल नेल्स लगाए जाएंगे। इसके बाद इसपर लाइट कलर नेल कलर को लगाया जाएगा। इसके बाद साइड कॉर्नर पर डार्क कलर को लगाया जाएगा। इससे आपके नेल्स की आउटलाइन हो जाएगी। इस तरह के नेल आर्ट को आप और अट्रैक्टिव बनाने के लिए इसमें छोटी-छोटी एक्सेसरीज को लगा सकती हैं। इससे आपके हाथ सुंदर लगेंगे।

गोल्ड फॉइल नेल आर्ट

Gold foil nail art

आप अपने नाखूनों पर गोल्ड फॉइल नेल आर्ट को क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट को करवाने के बाद आपके हाथ अच्छे लगेंगे। इसके लिए आपके हाथ पर नेल कलर को लगाया जाएगा। इसके बाद इसमें गोल्ड फॉइल को लगाकर इसे कंप्लीट कराया जाएगा। फिर इसपर जेल नेल पेंट लगाई जाएगी। इससे आपका हाथ सुंदर नजर आएगा। आप इसे करवाएंगी तो इसके लिए आपको 2,000 से 3,000 रुपये देने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: Easy Nail Art: छोटे नाखूनों पर आसानी से बन जाएंगे ये खूबसूरत नेल आर्ट, देखें डिजाइंस की तस्वीरें

सिंपल फ्रेंच नेल आर्ट

Simple french nail art

आप अपने हाथों में सिंपल डिजाइन वाले फ्रेंच नेल आर्ट को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट के लिए नेल्स पर जेल नेल पेंट लगाई जाती है। फिर आगे की शेड को कवर करने के लिए व्हाइट कलर से बॉर्डर जैसा डिजाइन बनाया जाता है। इससे हाथ सुंदर लगते हैं। इसे करवाने के लिए आपको 1,500 से 2,000 रुपये देने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें:Nail Art Designs: नाखूनों पर क्रिएट करें एनिमल नेल आर्ट, देखें डिजाइंस

आप पहली बार अपने हाथों में इस नेल आर्ट को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपको भी पहली बार नेल आर्ट करने पर हाथ अच्छे दिखने लगेंगे। इसके बाद आप और भी नेल आर्ट को ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको पहले से ही डिजाइन को चूज करने की जरूरत पड़ेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP