चेहरे की खूबसूरती के लिए हम सभी अलग-अलग चीजों को लगाना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे ही हमारा पूरा लुक क्रिएट हो पाता है। लेकिन हाथों की सुंदरता को बढ़ाना हम भूल जाते हैं। ऐसे में हमारे हाथ बेकार लगते हैं। सर्दियों के मौसम में वैसे भी स्किन ड्राई और डल नजर आती है। इसमें जरूरी है कि आप अपने नाखून पर नेल आर्ट करवाएं। इसके लिए आप ग्लिटर को ट्राई कर सकती हैं। इससे हाथों की सुंदरता दोगुनी हो जाएगी।
गोल्डन ग्लिटर नेल आर्ट
आप अपने नाखूनों में गोल्डन कलर की ग्लिटर नेल आर्ट को करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट भी हाथों को सुंदर बनाते हैं। इस तरह के नेल आर्ट में आपको सिर्फ गोल्डन कलर को चूज करें। इसे अपने नेल्स पर लगाएं। इसके बाद जेल नेल कलर को लगाएं। इसे सूखाएं फिर इसमें कुछ अलग तरह की एक्सेसरीज को ऐड करवाएं। इससे आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। इसे करवाने में आपके 2,000 से 3,000 रुपये खर्च होंगे।
डबल शेड वाली ग्लिटर नेल आर्ट
आप हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए डबल शेड वाली ग्लिटर नेल आर्ट को करा सकती हैं। इसके लिए आप ब्लैक से लेकर सिल्वर कलर को चूज करें। इसके बाद इसे अपने नाखूनों पर अप्लाई करें। इसमें आपको जेल नेल पैंट नहीं लगाना है। इसमें एक्सेसरीज को ऐड करें। इस तरह के आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे। साथ ही, आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: नेल आर्ट के ईजी टिप्स जिन्हें आप ऐसे करें घर पर ट्राई, पार्लर जानें के बचेंगे पैसे
ग्लिटर नेल आर्ट
अगर आपको एक ही कलर को सभी के साथ मिक्स करके लगाना पसंद है, तो आप फोटो में नजर आने वाली ग्लिटर नेल आर्ट को करा सकती हैं। इससे आपके हाथ भी अच्छे नजर आएंगे। साथ ही, इससे नेल्स अच्छे दिखेंगे। इसके लिए आपको कलर पहले ही चूज करना है। इसे अप्लाई करना है। इसमें जेल नेल पेंट को लगाएं। इसे सूखने दें ऐसा करने से आपके हाथों की सुंदरता दोगुनी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें:Nail Art Designs: साड़ी और लहंगे के साथ परफेक्ट मैचिंग करेंगे नेल आर्ट की ये खूबसूरत डिजाइंस, देखें
इस तरह के नेल आर्ट हाथों में अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपके नेल्स में बार-बार नेल कलर को हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आपके हाथों की खूबसूरत दोगुनी हो जाएगी। इसे करवाने के लिए आप बाजार भी जा सकते हैं। साथ ही, खुद भी करा सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों