वीरवार के दिन बॉलीवुड हिरोइन से लेकर आम महिलाएं सब पीले कपड़े क्यों पहनती हैं?

पीले कपड़े वीरवार के दिन पहनते हैं। माना जाता है कि बृहस्पति देव को खुश करने के लिए ऐसा करते हैं लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि पीला रंग पहनने से बृहस्पति देव कैसे खुश होते हैं... आइए आपको बताते हैं।

  • Inna Khosla
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-07-04, 18:52 IST
thursday yellow dress bollywood main

पीले कपड़े को वीरवार के दिन पहना जाता है और ये माना जाता है कि बृहस्पति देव को खुश करने के लिए ऐसा करते हैं लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि पीला रंग पहनने से बृहस्पति देव कैसे खुश होते हैं और आपको मनचाह फल देते हैं। आइए आपको बताते हैं।

माना जाता है कि बृहस्पति देव को पीला रंग और पीली चीज़े बहुत प्रिय हैं। सभी ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है इसलिए इसे ग्रहों का गुरु भी माना जाता है। गुरु को हम सादगी, निर्मलता और शांति का प्रतीक मानते हैं। पीला रंग शुद्ध और सात्विक प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है और इस रंग को सादगी और निर्मलता से जोड़ा जाता हैका भगवान विष्णु को भी पीला रंग प्रिय है। कलर थेरेपी में पीला रंग पहनने से हमारी सोच पोज़ेटिव होती है। सुर्य का रंग भी पीला होता है जो हमारे लिए नया सवेरा लेकर आता है इसलिए गुरुवार के दिन पीला रंग पहनने से खास लाभ मिलता है और जीवन को नयी प्रेरणा मिलती है। बॉलीवुड के कई स्टार्ट भी वीरवार के दिन पीला रंग पहनना पसंद करते हैं।

thursday yellow color aiswarya rai saree

पीले रंग की एक ड्रेस हर लड़की के पास जरुर होनी चाहिए। अगर आप किसी इंटरव्यू के लिए जा रही हैं या आपकी शादी की बात पक्की होने वाली है तो आप वीरवार के दिन पीला कपड़ा पहनकर अपने ओरा को चमकदार और अट्रेक्टिव बना सकती हैं।

Read more:अगर आपको आता है तेज गुस्सा तो राशि के अनुसार इन रंगों को कहें गुड बाय

फेमस रंग विशेषज्ञ एन्थोनी एल्डर का मानना है कि हमारा जीवन रंगों से बना है और हमारे जीवन में पीले रंग को कर्मठता तत्परता और उत्तरदायित्व निभाने वाला और इमोशनल रंग माना जाता है। एल्डर कहते हैं कि अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने और खुशियों को पाने के लिए रंगों का बदलाव करते रहना चाहिए।

पीले रंग को हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है। फेंगशुई ने भी पीले रंग को आत्मिक रंग यानि कि आत्मा या अध्यात्म से जोड़ने वाला रंग बताया है। फेंगशुई के सिद्धांत ऊर्जा पर आधारित हैं। पीला रंग सूर्य के प्रकाश का है यानि ऊष्मा शक्ति का प्रतीक। पीला रंग तारतम्यता, संतुलन और पूर्णता और एकाग्रता प्रदान करता है। इसलिए जब आप ये रंग पहनती हैं तो इससे आपके जीवन में खास बदलाव भी आता है।

kriti sanon yellow dress

ऐसा माना जाता है कि पीला रंग उत्साह बढ़ाने में मदद करता है। पीला रंग हमारे दिमाग को अधिक एक्टिव बनाता है। जिसकी वजह से हमारे दिमाग में उठने वाली तरंगें हमें खुशी का एहसास कराती है। इस कारण न केवल हमारा उत्साह बढ़ता है, बल्कि आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। जब हम पीले रंग के कपड़े पहनते है तो सूर्य की किरणें डायरेक्ट हमारे दिमाग पर असर डालती है। जिससे हमारा दिमाग पॉज़िटिव असर पड़ता है।

Read more:अपने Sun Sign के अनुसार जानें कौन सा "Beauty Fad" है आपका

prachi desai yellow suit

गुरुवार के दिन क्या ना करें

इस दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए।

बृहस्पति वार को ना को कपड़े धोने चाहिए और ना ही प्रेस करने चाहिए।

किसी को पैसे नहीं देना चाहिए।

जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं उन्हे ध्यान देना चाहिए कि वह इस दिन नमक न खाएं बल्कि पीला भोजन करें। ऐसी मान्यताएं हैं कि ऐसा करने से भगवान बृहस्पति देव खुश होते हैं।

बृहस्पति वार के दिन ये क्यों नहीं करना चाहिए इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती लेकिन पीला रंग गुरुवार के दिन क्यों पहना जाए इस बारे में वैज्ञानियों से लेकर एस्ट्रोलोजर सब अपनी राय जरुर देते हैं और उसे पहनने की सलाह भी देते हैं।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP