herzindagi
image

वेलवेट और शनील फैब्रिक में किस तरह पहचाने अंतर, जानें यहां

वेलवेट और शलीन फैब्रिक दिखने में एक जैसे लगते हैं। लेकिन इसमें भी काफी अंतर होता है। जिसे पहचानने में हम अक्सर गलती कर देते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कैसे आप इन दोनों की पहचान कर सकते हैं और इसमें क्या अंतर होता है।
Editorial
Updated:- 2025-02-05, 20:05 IST

जब भी हम कुछ सॉफ्ट और शाइनी कपड़े को पहनने की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले वेलवेट और शनील आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों फैब्रिक दिखने में काफी एक जैसे होते हैं। ये मुलायम होते हैं। साथ ही, इनकी चमक भी काफी अच्छी होती है। अगर हमें रॉयल लुक क्रिएट करना होता है, तो इसी फैब्रिक के कपड़े को हम डिजाइन करवाते हैं। सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा इसके कपड़े पहनें जाते हैं। लेकिन इनमें भी अंतर होता है, जिसके बारे में कई सारे लोग नहीं जानते हैं। चलिए आपको बताते हैं इनके अंतर के बारे में ताकि आप भी कपड़ों की सही पहचान कर सके।

वेलवेट फैब्रिक की पहचान कैसे करें

Velvet

अगर आप वेलवेट कपड़ा लेने जा रहे हैं, तो सबसे पहले आप इसके अंदर के हिस्से को चेक करें। ये नर्म फाइबर से बना होता है। साथ ही मुलायम भी होता है। इसे सिल्क, कॉटन, पॉलिएस्टर, रेयॉन या नायलॉन से बनाया जाता है। इसलिए इस फैब्रिक में सिलाई करने में भी आसानी होती है। साथ ही, इसे पहनने के बाद आपको हैवी नहीं लगता है। इसकी शाइन भी कभी खराब नहीं होती है। इसलिए आजकल मार्केट में इस फैब्रिक से बने कपड़े सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

शनील फैब्रिक क्या होता है

chennile

शनील भी एक सॉफ्ट और फ्लफी फैब्रिक है। इसलिए ये वेलवेट से ज्यादा गर्म होता है। ये कपड़ा इतनी शाइन वाला होता है कि अगर आप इसपर हाथ फेरेंगे तो इसका रंग बदल जाता है। इसकी ज्यादातर रजाई बनाई जाती है। लेकिन आजकल ये फैशन इंडस्ट्री में भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। ये वेलवेट से थोड़ा महंगा भी आता है। इसलिए काफी कम लोग इसकी पहचान कर पाते हैं।

इसे भी पढ़ें: संगीत फंक्शन में चाहती हैं देशी लुक तो स्टाइल करें ये खूबसूरत डिजाइंस वाले वेलवेट सूट

कौन-सा फैब्रिक बेस्ट होता है

ये दोनों कपड़ों के फैब्रिक ही अच्छे होते हैं। लेकिन शनील बहुत लंबे समय से इस्तेमाल होता आ रहा है। इसकी मजबूती भी ज्यादा होती है। इसलिए इसका इस्तेमाल कम ही लोग करते हैं। वहीं वेलवेट थोड़ा पलता कपड़ा होता है। इसलिए वेलवेट के सूट से लेकर आजकल लहंगे में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसमें काफी शाइन होती है, जो शादी या फंक्शन में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दी में भी स्टाइलिश दिखने के लिए पहनें स्टाइलिश वेलवेट सूट के ये लेटेस्ट डिजाइंस

आपको इन दोनों फैब्रिक में बस वजन और काम का फर्क नजर आएगा। लेकिन जब आप इसे इस्तेमाल करेंगे, तो असली पहचान आप तभी कर पाएंगे। इसलिए आपको दोनों फैब्रिक इस्तेमाल करने चाहिए। इससे आपको सही चीज चूज करने को मिल जाएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।