क्या आपको एक कॉमन बात पता है? लगभग 80% महिलाएं गलत ब्रा साइज पहनती हैं? इस बारे में शायद उन्हें खुद भी नहीं पता होता और वो अपने साइज को लेकर बहुत ही परेशान होती रहती हैं। सही फिटिंग की ब्रा पहनने का मतलब है कि उन्हें सही फिटिंग के बारे में पता होना चाहिए जो नहीं होता। ब्रा का साइज कैसे नापते हैं या ब्रा का कप साइज किस तरह से पता किया जाए ये भी जानकारी उन्हें नहीं होती।
जी हां, हम 80% महिलाओं की बात कर रहे हैं जो अपने साइज को सही तरह से नापने की जगह एक ही साइज को सालों तक पहनती रहती हैं। ब्रा का साइज आसानी से बदल सकता है और ये कोई रॉकेट साइंस नहीं जिसे आपको समझने में बहुत दिक्कत हो।
तो चलिए आज ब्रा के कप साइज की बात करते हैं और जानते हैं कि आखिर ये क्यों इतना जरूरी है।
अगर आपकी ब्रा का साइज 30 से शुरू होता है तो उसके हिसाब से AA कप सही हो सकता है। ये सबसे छोटा साइज है और इसमें बैंड यानी रिब केज का साइज 30 है और कप यानी ब्रेस्ट का साइज AA। जैसे-जैसे आपके शरीर का फैट और ब्रेस्ट साइज बढ़ता जाता है वैसे-वैसे कप साइज भी बढ़ता है। आपको ये ध्यान रखना है कि मान लीजिए आपका बैंड साइज 31 आया है और कप साइज उससे 4 इंच ज्यादा है तो आपके लिए 32, A ब्रा सही होगी।
इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट की मदद भी ले सकती हैं और ये पता कर सकती हैं कि आखिर कैसे ब्रा का सही कप साइज नापा जाए।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों महिलाओं की ब्रा में बना होता है Bow? जानें इससे जुड़े कई फैक्ट्स
अधिकतर महिलाएं इसी बात को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं और ये समझ नहीं पाती कि उनका कप साइज क्या हो सकता है। दरअसल, ब्रा कप साइज ब्रेस्ट के राउंड शेप के साइज को नापता है। अगर किसी के ब्रेस्ट बड़े हैं तो उसे D,E,F जैसे साइज चुनने को मिलेंगे और अगर किसी के ब्रेस्ट छोटे हैं तो उसे A,B,C जैसे साइज चुनने को मिलेंगे।
जैसे-जैसे ब्रेस्ट फैट बढ़ता जाता है वैसे-वैसे ही ब्रा का कप साइज भी बढ़ता है।
वैसे तो इसे नापने के सही तरीके होते हैं पर कॉमन तरीका ये है कि आप अपना बैंड साइज पहले नापें। जैसे 30,32,34 इंच बैंड साइज की ब्रा सबसे आम होती हैं। आपको अपने ब्रेस्ट के उभार के ठीक नीचे रिब केज में नापना होगा। इसके साथ ही आपको ये ध्यान रखना होगा कि इसे ज्यादा टाइट ना रखें या फिर सीना दबाकर ना नापें।
यहां सबसे पहले ये बात समझें कि आपका बैंड साइज अगर 26 आता है तो आपको उसमें 4 इंच मिलाने होंगे तब सही नाप की ब्रा मिलेगी। अगर कोई ऑड नंबर आता है जैसे 25 तो आपको 5 इंच मिलाने होंगे तब सही नाप की ब्रा मिलेगी। यानी 26 इंच+ 4= 30 नंबर की ब्रा आपको फिट बैठेगी।
कप साइज का गणित भी ऐसे ही नापा जाता है। आपको अपने ब्रेस्ट को सबसे उभरे हुए हिस्से को नापना होगा। अगर आपके बैंड साइज और ब्रेस्ट साइज में 2 इंच का अंतर है तो A या B कप की ब्रा पहननी होगी। अगर 3 है तो C, अगर 4 है तो D और ऐसे धीरे-धीरे कर आपको अपने कप साइज को बढ़ाना होगा।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों एक ही शेप के होते हैं ब्रा के हुक, जानें इसके पीछे का लॉजिक
आपको हर 6 महीने में अपना ब्रा साइज चेक करना चाहिए। कई बार महिलाएं शुरुआत में सही ब्रा पहनती हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनका कप साइज बदल जाता है पर वो अपना ब्रा साइज को नहीं बदलती हैं। ये सही नहीं है और ब्रा फैट बढ़ने, ब्रा बल्ज बढ़ने से लेकर बहुत सारी दिक्कतों तक यही कारण होता है।
तो अब आप ब्रा साइज के बारे में काफी कुछ जान गई हैं और आपको ये ध्यान रखना है कि किस तरह से आप अपना ब्रा साइज नापें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।