herzindagi
urvashi rautela in pink dress

पिंक कलर में दिखना है स्टाइलिश, उर्वशी रौतेला के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आप पिंक कलर को अपने वार्डरोब में स्टाइलिश अंदाज में एड करना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के इन लुक्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2020-05-26, 16:05 IST

पिंक एक ऐसा कलर है, जो लड़कियों को खासा पसंद होता है। बचपन से ही लड़कियों का इस रंग से एक खासा लगाव होता है, तभी तो मार्केट में लड़कियों के लिए मिलने वाली चीजों को भी अक्सर पिंक कलर ही दिया जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी पिंक कलर कैरी करना अच्छा लगता है। ऐसी ही एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं उर्वशी रौतेला। हेट स्टोरी 4, सनम रे और सिंह साहब द ग्रेट जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी उर्वशी के वार्डरोब में पिंक कलर की एक नहीं, बल्कि कई ड्रेसेस हैं। उर्वशी केजुअल से लेकर पार्टीवियर में पिंक कलर कैरी करती हैं। अगर आप भी उर्वशी रौतेला की फैन हैं और उनकी तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो उर्वशी की तरह ही पिंक कलर को अपने वार्डराब में शामिल कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको उर्वशी के कुछ पिंक कलर आउटफिट के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी काफी पसंद आएंगे-

पहला लुक

urvashi rautela in pink INSIDE

इस लुक में उर्वशी ने पिंक कलर का को-आर्ड सेट पहना है। उर्वशी ने पिंक कलर के फुल स्लीव्स टॉप के साथ स्कर्ट पहनी है। इस स्कर्ट का बो लुक इसे और भी स्टाइलिश बना रहा है। इसके साथ उर्वशी ने ब्लैक बूट्स पहने हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स लुक में उर्वशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इसे भी पढ़ें: नाखूनों को हेल्दी रखने के लिए आजमाइए उर्वशी रौतेला के ये ईज़ी टिप्स

दूसरा लुक

urvashi rautela in pink INSIDE

उर्वशी का यह लुक किसी भी यंग गर्ल को बेहद पसंद आएगा। इस लुक में उर्वशी ने लाइट पिंक कलर का हाईनेक क्रॉप टॉप पहना है। इस फुल स्लीव्स टॉप को नेक से कट लुक दिया है। इसके साथ उर्वशी ने ब्लैक कलर की स्कर्ट व ट्रांसपेरेंट हील्स पहने हैं। एसेसरीज में उर्वशी ने फ्लोरल डिजाइन ईयररिंग्स कैरी किए हैं। वहीं हेयर्स में पोनीटेल लुक विद बैंग्स कैरी किया है, जो उन पर काफी जंच रहा है।

तीसरा लुक

urvashi rautela in pink INSIDE

उर्वशी के इस लुक को आप केजुअल से लेकर ऑफिस यहां तक कि पार्टी में भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस लुक में उर्वशी ने पिंक एंड ब्लैक कलर की शार्ट ड्रेस पहनी है। जिसके साथ उर्वशी ने पिंक हील्स और मेकअप में भी लाइट पिंक लिप्स लुक रखा है। अपने लुक में कलर एड करने के लिए उर्वशी ने अपने नेल्स को येलो पेंट लुक दिया है।

 

चौथा लुक

urvashi rautela in pink INSIDE

इस लुक में उर्वशी ने पिंक कलर का गाउन पहना है। gemymaalouf ब्रांड के इस गाउन को कटआउट डिजाइन दिया गया है। वहीं वनसाइड स्लिट इसे और भी खास बना रहा है। इसके साथ उर्वशी ने डायमंड ज्वैलरी टीमअप की है। सटल मेकअप और फ्रंट पफ लुक उर्वशी पर काफी अच्छा लग रहा है।

इसे भी पढ़ें: क्या है उर्वशी रौतेला का दुबई से खास कनेक्शन?

 


पांचवा लुक

यह उर्वशी का एक बेहद ही क्यूट लुक है जो आपको भी यकीनन पसंद आएगा। इस लुक में उर्वशी ने पिंक कलर को बेहद ही स्मार्टली कैरी किया है। दरअसल, उर्वशी ने व्हाइट कलर की फ्रॉक ड्रेस पहनी है, जिसके साथ उर्वशी ने पिंक कलर की बेल्ट टीमअप की है। यह उर्वशी का एक बेहद ही क्यूट लुक है। इस वन स्लीव्स फ्रॉक में उर्वशी का एक डिफरेंट लुक सामने आ रहा है। इसके साथ उर्वशी ने लाइट मेकअप किया है और हेयर्स को बबल पोनीटेल लुक दिया है, जो काफी अच्छा लग रहा है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@insta,urvashirautela)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।