उर्फी जावेद की जब भी बात होती है, तो हर किसी को इनके सबसे हटके नजर आने वाले लुक्स याद आ जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सबसे ज्यादा उन आउटफिट्स को लेकर ट्रेंड में रही हैं। लेकिन इस बार ट्रेंड का हिस्सा बना इनका दुल्हन लुक। हाल ही में इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुई। इसमें वो महारानी जैसी सजी हुई नजर आईं। आप भी इनके इस लुक्स को देखकर एक्साइटेड हो जाएंगे। साथ ही, आपको ट्रेडिशनल ट्रेंड के बारे में पता चलेगा। चलिए आपको बताते हैं। उर्फी जावेद ने किस तरह के आउटफिट्स को कैरी किया।
उर्फी जावेद का लहंगा लुक
उर्फी जावेद इस लहंगा लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने पिंक कलर के लहंगे को वियर किया है। इसमें मुगल के समय की कारीगरी की गई है। इसलिए ये लहंगा रॉयल लुक क्रिएट कर रहा है। वहीं इसके साथ जो उन्होंने ब्लाउज वियर किया है। इसमें क्रिस्टल का काम किया गया है। दुपट्टे पर भी हाथी के डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इसमें एम्ब्राइडरी वर्क किया गया है। वहीं गोटे का इस्तेमाल बॉर्डर के लिए किया गया है। लहंगे को काफी खूबसूरती के साथ रिंपल एंड हरप्रीत (rimpleandharpreet) ने डिजाइन किया है। वहीं इस आउटफिट के साथ उन्होंने हैवी नेकलेस सेट, माथा पट्टी मांगटीका और भारी नथ को स्टाइल किया है।
उर्फी ने की घारचोला साड़ी स्टाइल
इस दूसरे लुक में उर्फी ने रेड कलर की घारचोला साड़ी को स्टाइल किया है। इसमें हाथ से कारीगरी की गई है। स्टोन, ग्लास और बीड्स के वर्क से इस पूरी साड़ी को डिजाइन किया है। वहीं इसके ब्लाउज को कट स्लीव्स वी नेकलाइन के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस तरह की साड़ी में वो खूबसूरत के साथ-साथ स्टाइलिश भी नजर आ रही हैं। वहीं इसके साथ उन्होंने ग्रीन स्टोन वर्क वाले नेकलेस सेट, हैवी इयररिंग्स, माथा पट्टी और हाथों में चूड़ियां पहनी हैं।
इसे भी पढ़ें: Urfi Javed Fashion : उर्फी जावेद के ये साड़ी कलेक्शन को जरूर करें रिक्रिएट आप की स्टाइल में लग जाएंगे चार चांद
उर्फी जावेद का लहरिया लहंगा लुक
इस तस्वीर में उन्होंने लहरिया प्रिंट वाले लहंगे को वियर किया है। जिसे राजस्थानी रॉयल्टी को ध्यान में रखने हुए डिजाइन किया गया है। इसमें सतरंगी लहरिया का काम किया गया है। वहीं इसके ब्लाउज को पैच वर्क डिजाइन के साथ बनाया गया है। लहंगे में डार्क कलर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। इसलिए ये पहनने के बाद सुंदर लग रहा है। इसके साथ उन्होंने हसली के डिजाइन वाला ज्वेलरी सेट, बोडला और हाथों में चूड़ियों को पहना है। इससे लुक अच्छा नजर आ रहा है।
इसे भी पढ़ें: पंख तो कभी चोटी की मदद से उर्फी जावेद ने बनाए टॉप, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
इस बार उर्फी जावेद के इन लुक्स पर डालें नजर। इस तरह के लुक्स को देखकर आप भी एक्साइटेड हो जाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagrma, rimpleandharpreet
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों