सर्दियों में नहीं खराब होगा आपका फैशन लुक, ट्राई करें ये कंफर्टेबल आउटफिट्स

 सर्दियों में कम्फर्टेबल रहना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम आउटफिट भी उसी के हिसाब से चूज करते हैं, ताकि अच्छे के साथ-साथ सर्दी से बच सके। ऐसे में आप कुछ अलग ट्रेंड के कपड़ों को वॉर्डरोब में रख सकती हैं।
image

सर्दियों में कई बार हम अपने लुक को चेंज नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें स्टाइलिश दिखने से ज्यादा आरामदायक रहना पसंद होता है। ऐसे में हम कुछ भी ट्रेंडी स्टाइल करने से बचते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ अलग तरह के कपड़ो को स्टाइल करें। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप कंफर्टेबल नजर आएंगी। चलिए आपको बताते हैं कैसे आप अपना फैशन लुक क्रिएट कर सकती हैं।

फर स्टाइल कोट को करें वियर

Fur design sweater

अगर आपको गर्म रहने के साथ-साथ अच्छा दिखना पसंद है, तो ऐसे में आप अपने लिए फर डिजाइन वाल कोट को वियर कर सकती हैं। फर डिजाइन वाला कोट पहनने के बाद अच्छा लगेगा। साथ ही, इसमें आपको ज्यादा प्रिंट वाले डिजाइन नहीं मिलेंगे। इसलिए ये हर कलर और पैटर्न वाले स्वेटर के साथ पहना जा सकता है। इस तरह के कोट के साथ आपको ज्यादा एक्सेसरीज भी स्टाइल नहीं करनी पड़ेगी। इसे आप डेनिम के साथ-साथ स्कर्ट के साथ भी वियर कर सकती हैं। इससे आप अच्छी लगेंगी।

ब्लेजर के साथ मफलर करें वियर

Blazer with muflar

आप स्टाइलिश लुक क्रिएट करने के लिए ब्लेजर के साथ मफलर को वियर कर सकती हैं। दोनों ही तरह के कपड़े किसी भी कलर के साथ अच्छे लगेंगे। इसके साथ लुक को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप कॉन्ट्रास्ट कलर की कैप भी लगा सकती हैं। इस तरह से आपका पूरा लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही, आपको ज्यादा ऑप्शन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मार्केट में ये सारी चीजें आसानी से मिल जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: Long Coat Designs: इन लॉन्ग कोट डिजाइंस को अपनी वॉर्डरोब में करें शामिल, दिखेंगी स्टाइलिश

शॉर्ट कोट विद बूट्स करें स्टाइल

Short coat with boots

अगर अच्छा दिखना है और पार्टी के लिए रेडी होना है, तो ऐसे में आप शॉर्ट कोट विद बूट्स को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के लुक पार्टी के लिए परफेक्ट होते हैं। साथ ही, इससे आपका स्टाइल भी नहीं चेंज होता है। इस तरह के लुक को क्रिएट करने वाले कपड़े भी आपको मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। इससे आप अच्छी नजर आती हैं।

इसे भी पढ़ें: आपकी इन 3 गलतियों के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं ऊनी कपड़े, धोने और सुखाने से पहले जान लें ये बातें

इस बार वियर करें ये कंफर्टेबल आउटफिट्स। इसमें आपका लुक ही सुंदर नजर आएगा। साथ ही, आपको ज्यादा चीजों के ऑप्शन को ट्राई करने को मिलेगा। साथ ही, वॉर्डरोब को अपडेट करने का एक आइडिया मिल जाएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP