herzindagi
image

Saree Designs: हल्दी फंक्शन में सब करेंगे आपके लुक की तारीफ जब वियर करेंगी ये येलो साड़ी, देखें डिजाइंस

Saree Designs: अगर आप हल्दी फंक्शन में हिस्सा ले रही हैं और इस दौरान स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की येलो साड़ी वियर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-12, 13:07 IST

शादी से पहले मेहंदी का फंक्शन होता है और इसके बाद हल्दी का फंक्शन होता है। इस फंक्शन दुल्हन समेत सभी लोग येलो कलर का आउटफिट वियर करते हैं। वहीं इस खास मौके पर महिलाएं भी येलो कलर के आउटफिट में नजर आती है। लेकिन, अगर आप साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह की येलो कलर की साड़ी वियर कर सकती है। इस तरह की साड़ी में जहां आप स्टाइलिश नजर आएंगी तो वहीं आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी।

ओम्ब्रे येलो साड़ी

yellow saree

हल्दी फंक्शन में न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह की ओम्ब्रे साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इस साड़ी का पैटर्न न्यू लुक पाने का बेस्ट है और इस साड़ी आप स्लीवलेस या स्ट्रेप ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं। यह साड़ी आप आराम से कैरी कर सकती हैं।

इस साड़ी के साथ बालों का बन हेयर स्टाइल और चेन टाइप नेकलक वियर कर सकती हैं।

yellow saree designs (4)

स्लीवलेस ब्लाउज के साथ आप इस तरह की येलो साड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं जो न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस ड्रेस में आप बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: Velvet Blouse Designs: प्लेन से लेकर वर्क वाली साड़ी के साथ बेस्ट लगेंगे वेलवेट की ये खूबसूरत ब्लाउज डिजाइंस, बदलते मौसम के लिए है खास

नेट साड़ी

yellow saree designs

अगर आप कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस तरह की नेट साड़ी वियर कर सकती हैं जो न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है। इस साड़ी के बॉर्डर में बेहद ही खूबसूरत वर्क किया हुआ है और इस तरह के बॉर्डर वर्क वाली साड़ी आपको कई सारे ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी। इस साड़ी के साथ आप पर्ल ज्वेलरी साथ ही बालों को बन करके स्टाइल कर सकती हैं।

सीक्विन वर्क साड़ी

yellow saree designs (2)

इस तरह की सीक्विन वर्क साड़ी भी आप हल्दी फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं जो स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है। इस तरह की साड़ी में आपका लुक रॉयल नजर आएगा और आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी। इस साड़ी के साथ आप झुमके और बालों को खुला करके स्टाइल कर सकती हैं।

yellow saree designs (3)

अगर आप कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस तरह की साड़ी वियर कर सकती हैं और पिंक और येलो कलर में है जो न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें: शादी में पहनें कपड़े एक बार पहनने के बाद नहीं आते किसी काम तो अपनाएं ये टिप्स और स्मार्टली चुनें सही ड्रेस, बचेंगे काफी पैसे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।