हर लड़की को अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी का इंतजार रहता है। ऐसी कई लड़कियां हैं, जो इस खास दिन के लिए काफी एक्साइटेड रहती हैं। अगर आपकी भी बेस्ट फ्रेंड की शादी होने वाली हैं और आप उसकी शादी में अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको करिश्मा कपूर के कुछ ऐसे ख़ास ट्रेडिशनल आउटफिट के बारे में बताएंगे, जिसे ट्राई कर आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं उन आउटफिट के बारे में।
अगर आप भी अपनी दोस्त की शादी में अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो आप करिश्मा कपूर के इस व्हाइट आइवरी अनारकली सूट को पहन सकती हैं। इसे पहनकर आप रॉयल घराने की लगेंगी और अपनी खूबसूरती से सबको खुश कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आप मैचिंग ज्वेलरी सेट भी शामिल कर सकती हैं। आप इस सूट को बनवा सकती है या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
अपनी दोस्त की शादी के लिए आप भी आउटफिट की तलाश में हैं, तो आप करिश्मा कपूर के इस खूबसूरत लहंगे को पहन सकती हैं। यह लेहंगा आपको ऑनलाइन मिल जाएगा आप चाहें तो इसे टेलर की मदद से बनवा भी सकती हैं। इस लहंगे में आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी। आप करिश्मा कपूर की तरह इस लहंगे के साथ हेयर स्टाइल भी बनवा सकती हैं, यह आपके लुक को कम्पलीट करने में काफी मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: एलिगेंट लुक के लिए पहनें इस तरह के फ्लेयर्ड अनारकली सूट
इसके अलावा आप करिश्मा कपूर के इस पिंक कलर के कुर्ता स्कर्ट सूट को भी ट्राई कर सकती हैं। इसे पहन कर आप भी अपनी दोस्त की शादी में अपना जलवा बिखेर सकती हैं। इस सूट के साथ आप पिंक कलर की मैचिंग ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। इस सूट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। आप ओपन हेयर या हेयर स्टाइल भी इस ड्रेस के साथ बना सकती हैं।
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो करिश्मा कपूर के इस सफेद सुनहरे रंग वाले अनारकली सूट को अपनी दोस्त की शादी में पहन सकती हैं। यह आपके लुक को गॉर्जियस बनाने में काफी मदद करेगा। आप इस अनारकली सूट को ऑर्डर देकर बनवा सकती हैं। यही नहीं ये सूट आपको ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Anarkali Suit: खास इवेंट के लिए परफेक्ट हैं ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले अनारकली सूट, देखें डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit: Instagram/karisma kapoor
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।