स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन अपनी वार्डरोब में कई तरीके के बदलाव करते रहते हैं। वहीं वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है और इस सीजन में ज्यादातर हम लहंगा पहनना पसंद करते हैं।
आजकल कई डिजाइंस के लहंगे आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफ़लाइन मार्केट तक में नजर आ जाएंगे। लहंगे की बात करें तो आजकल हम इसके लिए सेलिब्रिटीज के पहनें हुए डिजाइनर लुक्स को फॉलो करते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं इस साल 2024 में लेटेस्ट फैशन ट्रेंड में आने वाले लहंगे के ये स्टाइलिश डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स-
सिल्क लहंगा डिजाइन
एलिगेंट और क्लासी लुक पाना चाहती हैं तो इस तरीके का आप सिल्क फैब्रिक से बना लहंगा पहन सकती हैं। इस तरह का लहंगा आप अलमारी में बंद पड़ी पुरानी साड़ी की मदद लेकर भी बना सकती हैं। वहीं आप चाहे तो इस तरीके के लहंगे को बनाने के लिए एक से ज्यादा साड़ी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अलग-अलग साड़ी चुन रही हैं तो कलर कॉम्बिनेशन का खास ख्याल रखें। स्टाइलिंग की बात करें तो इस तरीके के लुक के साथ आप टेम्पल ज्वेलरी को पहन सकती हैं।
वेलवेट लहंगा डिजाइन
सर्दी के मौसम में अक्सर हम स्टाइलिश दिखने के चक्कर में ठंड को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बता दें कि आप स्टाइलिश दिखने के लिए जरूरी नहीं कि ठंड के मौसम को अनदेखा करें। बल्कि आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए फैब्रिक का चुनाव सोच-समझकर भी कर सकते हैं। क्लासी और ग्लैमरस लुक पाने के लिए आप वेलवेट फैब्रिक से बने लहंगे को पहन सकती हैं। वेलवेट लहंगे को हैवी लुक देने के लिए आप गोटा-पट्टी लेस वर्क या पैच वर्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
पेस्टल कलर लहंगा लुक
View this post on Instagram
पेस्टल कलर देखने में सटल और सॉफ्ट लुक देने में सहायता करता है। इस तरह में आपको स्काई ब्लू, पीच, बेज, जैसे कई अन्य कलर ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। वहीं इस तरह के लाइट कलर्स को आप दिन के समय होने वाले फंक्शन के लिए चुन सकती हैं। साथ ही इसमें आप चाहे तो छोटे साइज के पर्ल का इस्तेमाल कर स्टाइलिश दे सकती हैं। इसके अलावा आपको इनमें शिमरी डिजाइन में भी काफी लहंगे देखने को मिल जाएंगे। ग्लैम लुक की बात करें तो आपको इसमें बारीक वाली सीक्वेन वर्क भी मार्केट में नजर आ सकता है।
फिशटेल लहंगा डिजाइन
View this post on Instagram
कुछ साल पहले फिशटेल डिजाइन के लहंगे को काफी पसंद किया जाता जा रहा है और इसे तब चलन में भी देखा जा रहा था। वहीं अब यह एक बार फिर मार्केट में काफी नजर आ रहा है। अगर आप पतली और लंबी हैं तो इस तरह का लहंगा डिजाइन आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में सहायता करेगा। इस खूबसूरत डिजाइंस को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा एक बार लेकर आए हैं। इस तरह के लहंगे के साथ आप चाहे तो रेडीमेड स्टाइल के ब्लाउज खरीद सकती हैं और दुप्पट्टे को स्किप भी कर सकती हैं।
गोल्डन लहंगा लुक
View this post on Instagram
गोल्डन कलर कभी फैशन ट्रेंड से आउट नहीं होता है और लगभग हर वेडिंग लुक के लिए बेस्ट रहता है। इस तरह के लहंगे के साथ आप ग्रीन कलर की ज्वेलरी को कलर कंट्रास्ट को ध्यान में रखकर स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही गोल्डन में आपको कई डार्क, सटल, कॉपर जैसे कई अन्य मिलते-जुलते कलर्स भी देखने को मिल जाएंगे। इंग्लिश कलर की बात करें तो इसमें आप शैम्पेन गोल्ड कलर को चुन सकती हैं।
मल्टी शेड लहंगा लुक
इस तरह का लहंगा अक्सर वेडिंग फंक्शन जैसे हल्दी या मेहंदी सेरेमनी के समय आप पहन सकती हैं। वहीं मल्टी में आपको पेस्टल और ब्राइट कलर के कॉम्बिनेशन से भरे कई लहंगे आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह के लहंगे के साथ ज्यादातर लहंगा स्कर्ट से ज्यादा ब्लाउज पर हैवी वर्क किया हुआ देखा जाता है। हालांकि, ज्यादातर ब्लाउज के लिए हम रेडीमेड डिजाइन को चुनना पसंद करते हैं। इसके अलावा इस तरह के लुक में डोरी डिजाइन को कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है और कस्टमाइज करवाई गये लटकन को भी काफी स्टाइल किया जाता है।इसे भी पढ़ें:Blouse Design For 2024: ब्लाउज की ये डिजाइंस इस साल आपको देंगी ग्लैमरस लुक
पर्ल डिजाइन लहंगा
View this post on Instagram
पर्ल डिजाइन एवरग्रीन फैशन में रहता है। वहीं अगर आप सटल और एलिगेंट दिखना चाहती है पर्ल डिजाइन वाले लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहे तो प्लेन फैब्रिक खरीदकर इसमें अपने हिसाब से कस्टमाइज कर पर्ल लेस खुद से लगा सकती हैं। इसके अलावा आप दुपट्टे पर सिंगल पर्ल्स लगवा सकती हैं। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इस तरह के कई पैटर्न को नए अंदाज में लेकर आ रहे हैं। बता दें कि इसमें आप चाहे तो पर्ल के कलर को भी कस्टमाइज करवा सकती हैं।
अगर आपको आने वाले साल में लेटेस्ट ट्रेंड का हिस्सा बनने वाले लहंगा लुक्स और डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Recommended Video
Image credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों