बॉलीवुड की दुनिया चकचौंध भरी है। एक ओर तो इन सितारों का जलवा हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है वहीं ये सितारे भी दमखम से अपना स्टाइल दिखाकर हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं। 2017 बीतने वाला है, इस साल कई अवार्ड शो और फैशन शो में इन फिल्मी सितारों ने अपना जलवा कायम रखा। बॉलीवुड की हसीनाओं ने कान्स से लेकर कई अवार्ड शो में अपनी बोल्ड अदाओं से हर किसी के दिलों पर खंजर चलाया। दुनिया भर के डिजाइनर्स के डिजाइन किए हुए ड्रेस में इन हसीनाओं ने अपने लुक से हर किसी को इंप्रेश किया। चलिए एक नजर डालते हैं 2017 की उन एक्ट्रेसेज पर जिन्होंने 2017 में अपनी बोल्ड अदाओं से रेड कारपेट पर गर्मी बढ़ा दी।
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा धक-धक गर्ल यानि माधुरी दीक्षित के लिए अब भी कई जवां दिल धड़कते हैं। भले ही माधुरी फिल्मों से दूर हैं लेकिन अब भी माधुरी कई रियलिटी शोज में बतौर जज दिखती हैं। यही नहीं माधुरी आजकल के youth को डांस भी सीखाती हैं। इन सब के बाद माधुरी किसी भी फैशन शो या अवार्ड शो में भी अपना जलवा कायम रखती हैं। इस साल हुए स्टार स्क्रीन अवार्ड में माधुरी ने बेहद ही खूबसूरत और classic साड़ी पहना हुआ था। रेड कारपेट पर अपनी बोल्ड अदाओं को पोज करते हुए माधुरी इस golden साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिख रही थीं। रेड कारपेट पर आपने भी हीरोइनों का मेटेलिक लुक देखा होगा लेकिन माधुरी का ये गोल्डन लुक किसी का भी दिल धड़काने के लिए काफी है।
स्टाइल की बात आती है तो डायना का नाम जरूर लिया जाता है। फिल्म ‘Cocktail’ हो या ‘Lucknow Central’ डायना ने अपने स्टाइलिश लुक से हर किसी को इंप्रेश किया है। स्टार स्क्रीन अवार्ड 2017 में डायना ने अपने लुक से रेड कारपेट पर सनसनी बढ़ा दी। फाल्गुनी एंड शेन पिकॉक के गाउन में डायना इटैलियन एक्ट्रेस Sophia Loren की तरह दिख रही थीं। one-shouldered गाउन, डार्क आईलाइनर, glossy लिप्स, mid length हेयर, डायना का ये लुक वाकई स्टार स्क्रीन अवार्ड में समा बांधने के लिए काफी था।
कृति के lanky legs और उनका खूबसूरत चेहरा मानो red carpet के लिए ही बना हो। कृति का fashion perfection अक्सर airport पर दिख ही जाता है। कृति ने fashion और style के मामले मे सारे codes को भी तोड़ा है। लेकिन जब बात red carpet पर fashion की हो तो वो कभी गलत नहीं होतीं। Star screen award में कृति का अंदाज बेहद ही खूबसूरत और सबसे अलग दिखा। कृति star screen award के red carpet पर गहरे blue gown मे उतरीं। Gaurav Gupta का डिजाइन किया हुआ ये गाउन उन्हें एक royal look दे रहा था। मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल तक कृति को 10 में से 10 दिया जा सकता है।
Fashion में जब बात transformation art की हो तो इसे भूमि पेडनेकर से बेहतर तरीके से कोई नहीं जानता। फिल्म ‘Dam Laga ke Haisha’में भूमि ने अपने transformation art से हर किसी को चौंका दिया था। वहीं फिल्म 'Toilet Ek Prem Katha' और ‘Subh Mangal Savdhan’ में भूमि एक सीधी-साधी लड़की के रूप मे नजर आयीं थीं। बात screen award की हो तो भूमि बिलकुल ही एक अलग अंदाज मे कैमरे के समाने pose देतीं हुईं दिखीं। भूमि पेडनेकर red carpet पर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किये हुए heavy metallic embroidered gown मे उतरीं। उनका ये clean makeup और उनकी shiny earrings उन्हें एक complete ग्लैमरस लुक दे रहा था।
फैशन की बात हो और दीपिका का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। दीपिका अक्सर किसी शो में डार्क कलर में ही नजर आती हैं। इस बार हुए फिल्म फेयर glamour and style अवार्ड में दीपिका ने red कलर चुना। उनके इस ड्रेस को गौरी नैनिका ने डिजाइन किया था। डीप red कलर में दीपिका परी लग रही थीं। सिंपल हेयर style, और Tanishq earrings में दीपिका ने अपना सेक्सी अंदाज दिखा कर इस अवार्ड शो की शान लूट ली।
हालांकि वानी कपूर का जलवा फिल्मों में उतना नहीं चल पाया लेकिन वाणी ने अपने फैशन से कई अवार्ड शोज की शान जीती है। उनका latest red carpet इस बात का सबूत है। रेड कारपेट के लिए उन्होंने Ziad Nakad का डिजाइन किया हुआ tulle gown सेलेक्ट किया था। इस गाउन में वानी और भी ज्यादा सेक्सी दिख रही थीं। Christian Louboutin heel और खूबसूरत हेयर स्टाइल उनके लुक को और ज्यादा हाइलाइट कर रहा था।
करीना इन दिनों अपने लाडले तैमूर को लेकर व्यस्त हैं। वहीं 2017 में करीना ने फैशन शोज में अपने अवतार से हर जगह सनसनी भी मचा दी। Galia Lahav की डिजाइन की हुई ड्रेस में करीना ने अपने लुक से हर किसी को इंप्रेश किया। खूबसूरत layered हेयर स्टाइल में करीना 70 दशक की कोई खूबसूरत बला लग रही थीं।
टाइगर जिंदा है फेम कैटरीना कैफ भी फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड में अपने खूबसूरत अदा से सबका दिल जीतने में कामयाब रहीं। कैटरीना इस अवार्ड में black and yellow स्लिवलैस आउटफिट में बेहद हॉट दिख रही थीं।
90 के दशक में अपनी अदाकारी से आग लगाने वाली एक्ट्रेस श्री देवी का आज भी फैशन की दुनिया में जलवा कायम है। Ziad Nakad के गाउन में श्री देवी बेहद ही प्यारी दिख रही थीं। Mud कलर के फ्लोर लेंथ गाउन में श्री देवी का ये लुक देखकर कोई नहीं कह सकता कि श्रीदेवी 80 दशक की हीरोइन हैं।
फैशन के मामले में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जैकलीन कम नहीं हैं। रेड कारपेट पर उनका ये लुक देखकर आप भी इस बात को मान लेंगे। जैकलीन फर्नांडिस white कलर की साड़ी में रेड कारपेट पर नजर आईं। Full स्लीव ब्लाउज के साथ White साड़ी में जैकलीन बहित प्यारी लग रही थीं
बॉलीवुड की सिमरन रेड कारपेट पर आएं और उनके ड्रेसिंस सेंस की तारीफ न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। हाल ही में सब्यसच्ची की डिजाइन की हुई बैकलेस ब्लाउज और ब्लू Raw Mango साड़ी में दिखीं थीं। काजोल इस लुक में ट्रेडिशनल और अलग ही लग रही थीं। कमर के पास trench coat belt उन्हें खूबसूरत लुक देने के लिए काफी था।
अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने इस बार कान्स में अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना दिया। Michael Cinco के डिजाइन किये गए इस गाउन में ऐश किसी queen की तरह लग रही थीं।
बॉलीवुड की most stylish diva में सोनम कपूर का नाम पहले नंबर पर आता है। बात जब रेड कारपेट और अवार्ड शो की हो तो सोमन कुछ अलग ही नजर आती हैं। इस बार रेड कारपेट पर सोनम ने सोने सी चमक बिखेरी। गोल्डग एली साब गाउन में सोनम काफी सुंदर नजर आ रही थीं।
नागिन फेम टीवी एक्ट्रेस मौनी राय फैशन के मामले में बॉलवुड की अदाकराओं से जरा भी कम नहीं हैं। ITA red carpet पर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए गाउन में मौनी बेहद हॉट दिख रही थीं। इस बात से हम बिलकुल नहीं मुकर सकते कि मौनी टीवी की सबसे हॉट एक्ट्रेस हैं।
Read more- तैमूर अली खान ने मनाया अपना पहला बर्थडे, देखिये उनका बर्थडे स्टाइल
जेनिफर विंगेट का फैशन सेंस बाकी एक्ट्रेसेज से थोड़ा अलग है। रेड कारपेट पर lanky legs, टोन्ड बॉडी और Babita Malkani का खूबसूरत गाउन उन्हें हॉट लुक देने के लिए काफी था।
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपनी बोल्ड अदाओं के लिए फेमस हैं। कंगना अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में हुए इवेंट में कंगना Tony Ward couture के वाइन रेड गाउन में दिखीं। बेशक वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 2017 के Golden Globe awards में Ralph Lauren द्वारा डिजाइन किये हुए गोल्डन गाउन में दिखीं। बेशक प्रियंका इस लुक में रेड कारपेट पर हॉट दिख रही थीं।
Read more- डायना पेंटी के इन लुक्स को फॉलो करके New Year पार्टी में आप भी दिख सकती हैं हॉट
बॉलीवुड में अपने स्टाइल और एक्टिंग से छा जाने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन भी फैशन के मामले में पीछे नहीं है। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए हुए white और metallic गाउन में कृति ने अपनी हॉट अदाओं से रेड कारपेट की शान बढ़ा दी। इस लुक में कृति वाकई किसी खूबसूरत दुल्हन की तरह दिख रही थीं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।