herzindagi
diveyanka western look main

शार्ट ड्रेसेस से लेकर सूट, हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं दिव्यांका त्रिपाठी दहिया

अगर आप टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को पसंद करती हैं और उनकी तरह ही दिखना चाहती हैं तो उनके इन लुक्स को देखकर अपना स्टाइल और वार्डरोब अपडेट करें।
Editorial
Updated:- 2021-01-26, 13:00 IST

बनूं मैं तेरी दुल्हन और ये हैं मोहब्बतें जैसे पापुलर टीवी सीरियल में नजर आ चुकीं दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का नाम छोटे परदे की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी क्राइम सीरियल क्राइम पेट्रोल सतर्क में बतौर सूत्रधार नजर आ रही हैं और सीरियल में उनकी दमदार डॉयलॉग डिलीवरी का कोई जवाब नहीं। वैसे दिव्यांका सिर्फ एक्टिंग के मामले में ही नहीं, बल्कि स्टाइल के मामले में भी किसी से पीछे नहींं हैं और यह उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है। दिव्यांका शॉर्ट ड्रेसेस जैसे वेस्टर्न वियर से लेकर इंडियन वियर सूट आदि को कैरी करती हैं और हर आउटफिट में उनका लुक बस देखते ही बनता है। ऐसे में अगर आप भी दिव्यांका की एक्टिंग और उनके स्टाइल की कायल हैं तो ऐसे में आप उनके लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए देखते हैं दिव्यांका के कुछ बेहतरीन लुक्स-

ब्लू कुर्ता सेट

diveyanka western look inside

इस लुक में दिव्यांका ने labelneopalaeo ब्रांड का ब्लू कलर आउटफिट पहना है। सॉफ्ट चंदेरी कुर्ता सेट में फाइन बटिक डिटेलिंग की गई है। इस हाइनेक क्वार्टर स्लीव्स कुर्ते में बटन इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश लुक दे रहा है। दिव्यांका ने इस लुक में लाइट मेकअप और पोनीटेल लुक रखा है। वहीं अपने लुक को उन्होंने स्मॉल स्टड के साथ एसेसराइज किया है।

रेड सूट सेट

diveyanka western look inside

केजुअल्स में अगर आप एक ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं तो दिव्यांका के इस लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में दिव्यांका ने aachho ब्रांड के अनारकली स्टाइल सूट को कैरी किया है। इस फुल स्लीव्स सूट को वी नेकलाइन लुक दिया गया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दिव्यांका ने खूबसूरत ईयररिंग्स कैरी किए हैं। वहीं मेकअप में दिव्यांका ने पिंक लिप्स लुक रखा है। वहीं हेयर्स में उन्होंने ओपन लुक रखा है।

इसे जरूर पढ़ें: कॉकटेल पार्टी में परफेक्ट दिखने के लिए सोफी चौधरी से लें इंस्पिरेशन

ब्लैक साड़ी लुक

diveyanka western look inside

अगर आप नाइट पार्टी में साड़ी को एक स्टाइलिश अंदाज में कैरी करना चाहती हैं तो दिव्यांका का यह ब्लैक साड़ी लुक देखें। इस लुक में दिव्यांका ने kritimaggonofficial ब्रांड की ब्लैक साड़ी को पहना है। दिव्यांका ने इस साड़ी के साथ सीक्वेंस स्टाइल हाईनेक ब्लाउज टीमअप किया है। जिसकी स्लीव्स पर फ्रिन्ज डिटेलिंग की गई है। इसके साथ दिव्यांका ने the_jewel_gallery ब्रांड के सीक्वेंस स्टाइल ब्लैक एंड व्हाइट ईयररिंग्स पहने हैं। वही सॉफ्ट स्मोकी आईज और ब्रेडेड पोनीटेल से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

ब्लू शार्ट ड्रेस

diveyanka western look inside

अगर आप पार्टी में वेस्टर्न वियर कैरी करना चाहती हैं तो दिव्यांका का यह लुक आपको जरूर पसंद आएगा। इस लुक में दिव्यांका ने Stylesplash_in ब्रांड की Tulip dress को कैरी किया है। इस हाईनेक शार्ट ड्रेस की स्लीव्स को एक स्टेटमेंट लुक दिया गया है। इसके साथ दिव्यांका ने मैचिंग पम्पस कैरी किए है। लाइट मेकअप और साइड पार्टिंग ओपन हेयर लुक में वह बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही हैं।

इसे जरूर पढ़ें: एक्ट्रेस अलाया एफ के पास हैं कई वेस्टर्न और ट्रेडिशनल ड्रेस, आप भी ले सकती हैं स्टाइलिंग टिप्स

व्हाइट शार्ट ड्रेस

diveyanka western look inside

दिव्यांका का यह व्हाइट शार्ट ड्रेस लुक बेहद की रिफ्रेशिंग और ब्यूटीफुल लुक दे रहा है। इस लुक में दिव्यांका ने onlythefamily.in ब्रांड की व्हाइट शार्ट ड्रेस को स्टाइल किया है। इस वी नेकलाइन ड्रेस के बॉटम में फ्लोरल एंब्रायडरी की गई है, जो इसे और भी खास बना रही है। इसके साथ दिव्यांका ने स्नीकर्स को कैरी किया है। वहीं नेचुरल मेकअप और हाफ बन लुक उनके स्टाइल को और भी खास बना रहा है।

आपको दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।