वेडिंग सीजन में अगर किसी सहेली की शादी में जाना हो तो सबसे ज्यादा उलझन ड्रेस सलेक्ट करने में ही होती है। अक्सर आप यही सोचती होंगी कि कुछ ऐसा पहना जाए, जो कंफर्टेबल भी हो और आप उसमें बेहद ब्यूटीफुल भी नजर आए। ऐसे में आप एथनिक वियर पहनें। इसमें आप अपने लुक को बैलेंस करते हुए बेहद खूबसूरत लग सकती हैं। अब भी यकीनन यह परेशानी होगी कि एथनिक वियर में क्या पहनें।
अगर आप सच में पार्टी में सबकी तारीफें लूटना चाहती हैं तो आप खुद को बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह स्टाइल कर सकती हैं। बॉलीवुड दीवाज अक्सर एथनिक वियर पहने हुए नजर आती हैं और उनका स्टाइल यकीनन लाजवाब होता है। आप उनके अलग-अलग लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर खुद का स्टाइल भी क्रिएट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-सोनम कपूर के ये 6 एथनिक लुक्स शादी की पार्टी में दिखेंगे खूबसूरत
तो चलिए आज हम आपको अनुष्का शर्मा से लेकर दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के कुछ बेहतरीन एथनिक वियर स्टाइल दिखा रहे हैं। आप उन स्टाइल से इंस्पायर होकर अलग-अलग वेडिंग फंक्शन में बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं-
अनुष्का शर्मा
अनुष्का का यह मल्टीकलर लहंगा यकीनन किसी भी पार्टी में जान डाल सकता है। वैसे तो अनुष्का ने इस लहंगे को दीवाली पर पहना था, लेकिन आप उनके स्टाइल से इंस्पिरेशन लेकर वेडिंग के लिए लहंगा खरीद सकती हैं। इस लुक में अनुष्का ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ मल्टीकलर लहंगा पहना है। जिसे उन्होंने डीप कट ब्लैक फ्लोरल ब्लाउज के साथ टीमअप किया है।
वहीं इस लुक में अनुष्का ने ब्लैक शीयर दुपट्टा भी लिया है। मेकअप में अनुष्का ने लिप्स को न्यूड रखते हुए आईज को स्मोकी क्रिएट किया है और साथ में मेसी पोनीटेल बनाया है। इसके अलावा उनके इस आउटफिट के साथ चंकी नेकपीस और ईयररिंग्स काफी अच्छे लग रहे हैं। अगर आप किसी करीबी की शादी में जा रही हैं तो अनुष्का का यह लुक जरूर अच्छा लगेगा।
सोनाक्षी सिन्हा
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का यह ब्लू कलर शिमरी लहंगा सिर्फ वेडिंग फंक्शन में ही नहीं, उससे पहले संगीत फंक्शन या नाइट पार्टी में आसानी से पहना जा सकता है। अपने इस लुक में सोनाक्षी ने Falguni and Shane Peacock द्वारा डिजाइन किया गया ब्लू शिमरी लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ सोनाक्षी ने Gehna jewelers ब्रांड के ईयररिंग्स पहने हैं। सोनाक्षी ने मेकअप को लाइट ही रखा है और हेयर्स को ओपन कर्ल लुक दिया है। सोनाक्षी का यह लुक किसी भी वेडिंग फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है।
भूमि पेडनेकर
अगर आप यंग गर्ल है और एथनिक वियर में भी एक मॉडर्न टच देना चाहती हैं तो भूमि की तरह लहंगा पहन सकती हैं। अपने इस लुक में भूमि ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया ब्लैक थ्रेड वर्क लहंगा पहना है। अपने इस लहंगे को भूमि ने ब्लैक कलर के बैकलेस ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। साथ में ब्लैक कलर का नेट दुपट्टा भी कैरी किया है। वहीं लाइट मेकअप के साथ भूमि ने सिल्वर चांदबाली पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया।
इसे जरूर पढ़ें-बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन 5 पोटली बैग्स से लीजिए इंस्पिरेशन
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर का यह लहंगा सगाई से लेकर शादी तक किसी भी फंक्शन में आसानी से पहना जा सकता है। अपने इस लुक में जान्हवी ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया गोल्ड कलर लहंगा पहना है। अपने इस लहंगे को जान्हवी ने मल्टीकलर स्टोन वर्क ब्लाउज के साथ टीमअप किया। सॉफ्ट कर्ल्स और dewy मेकअप के साथ जान्हवी ने अपने लुक को कंप्लीट किया।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों