विंटर सीजन में ब्लेजर काफी ट्रेंड में होते हैं। इस सीजन में आपको सिंपल से लेकर प्रिंटेड ब्लेजर का कलेकशन मिल जाएगा। आप ब्लेजर को कई अलग-अलग तरह से कैरी कर सकती हैं। ब्लेजर को पहनकर आप अपने लुक को कैजुअल, प्रोफेशनल या पार्टीवियर बना सकती हैं। ब्लेजर आपके लुक को पूरी तरह से बदल सकता है। आप ब्लेजर को साड़ी से लेकर सूट और जींस से लेकर ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं। ब्लेजर को कैरी करना बड़ा ही आसान है। आप भी ब्लेजर को कई तरीके से कैरी कर सकती हैं।आइए जानते हैं ब्लेजर को कैरी करने का तरीका।
इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने स्काई ब्लू कलर की ड्रेस के साथ व्हाइट कलर का ब्लेजर पहना है। आप ही इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। आप भी ब्लेजर को ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। ड्रेस के साथ ब्लेजर आपको क्लासी लुक देगा। आप चाहें तो लॉन्ग और शॉर्ट ड्रेस दोनों के साथ ब्लेजर पहन सकती हैं। आप सिंपल ड्रेस के साथ वेलवेट का ब्लेजर भी पहन सकती हैं। वेलवेट आपके लुक को फिनिशिंग टच देगा। ड्रेस के साथ ब्लेजर को आप किसी पार्टी में भी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:ये 5 विंटर जैकेट्स आपके वार्डरॉब में होंगी तो आप हमेशा दिखेंगी स्टाइलिश
करिश्मा कपूर ने साड़ी के साथ ब्लेजर को बेहद ही एलिगेंट तरीके से कैरी किया है। उन्होनें इस लुक को फिनिशिंग टच देने के लिए ब्लेजर पर बेल्ट भी लगाई है। आप चाहें तो इस लुक को अपना सकती हैं। आपको शायद ये सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन आप नॉर्मल या पार्टी वियर साड़ी के साथ ब्लेजर पहन सकती हैं। साड़ी के साथ ब्लेजर आपको एलिगेंट लुक देगा। आप अपनी साड़ी से मैच करता हुआ या कंट्रास्ट में ब्लेजर पहन सकती हैं। साड़ी के साथ आप लॉन्ग और शॉर्ट दोनों तरह के ब्लेजर पहन सकती हैं। आप साड़ी के ट्रेडिशनल लुक को मॉर्डन टच देने के लिए ब्लेजर के साथ बेल्टभी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:इस विंटर सीजन ओवरसाइज कोट के साथ पहनें ये चीजें
इस लुक में मलाइका अरोड़ा बेहद ही एलिगेंट और क्लासी लग रही है। इस लुक में मलाइका ने पर्पल कलर के शिमरी ब्लेजर के साथ पैंट पहनी है। आप भी इस लुक को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। ब्लेजर और पैंट क्लासी आपको लुक देगा। अगर आप पार्टी में जा रही हैं तो आप ब्लेजर और पैंट पहन सकती हैं। लेकिन आपको सिंपल ब्लेजर की जगह शिमरी ब्लेजर पहनना चाहिए। ब्लेजर से मैच करती हुई पैंट पहनें। शिमरी ब्लेजर और प्लेन पैंट आपको स्टाइलिश लुक देगा। नाइट पार्टी के लिए शिमरी ब्लेजर और पैंट बेस्ट लुक है। शिमरी ब्लेजर आपके लुक को आई कैचिंग बना देगा।
इस फोटो में अनुष्का ने ब्लू कलर की पैंट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट ब्लेजर पहना है। अगर आप कैजुअल लुक पाना चाहती हैं तो जींस और ब्लेजर एक बेहद ही अच्छा कॉम्बिनेश है। आप जींस के साथ ब्लैक और प्रिटेंड ब्लेजर पहन सकती हैं। अगर आप ऑफिस जाती हैं तो आप इस लुक को कैरी कर सकती हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि जींस और ब्लेजर ऑफिस के लिए सबसे बेस्ट आउटफिट में से एक है।
फैशन से जुड़े ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।