ओवरसाइज्ड कोट का फैशन ट्रेंड में रहता है। अगर आप भी ओवरसाइज्ड कोट को अलग-अलग तरीकों से पहनना चाहती हैं तो आज हम आपको ओवरसाइज्ड कोट के डिफरेंट लुक्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। यह लुक्स काफी ट्रेंडी हैं। इन लुक्स को कैरी करके आप और भी सुंदर दिखेंगी। ओवरसाइज्ड कोट के साथ ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें आप पहन सकती हैं।
आप ओवरसाइज्ड कोट को ड्रेस का लुक भी दे सकती हैं। इस लुक के लिए आपको केवल ओवरसाइज्ड कोट पहनना होगा। आप कोट के अंदर कुछ भी पहन सकती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कोट के अंदर पहनने वाला कपड़ा दिखना नहीं चाहिए। इससे आपका ओवरसाइज्ड कोट ड्रेस लुक खराब हो सकता है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आपको कोट पर डिफरेंट कलर की बेल्ट लगानी होगी।ओवरसाइज्ड कोट का यह लुक बेहद फेमस है। आप इस लुक को आसानी से कैरी करन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों में फैशन से नहीं करना चाहती कोई कंप्रोमाइज, तो अपने वॉर्डरोब में जरूर रखें ये जैकेट
आप बॉडीकॉर्न ड्रेस के साथ भी ओवरसाइज्ड कोट को पहन सकती हैं। इसके लिए आपको ओवरसाइज्ड के साथ एक लॉन्ग कोट चाहिए होगा। बॉडीकॉर्न ड्रेस पर ओवरसाइज्ड कोट बेहद सुंदर लगते हैं। बॉडीकॉर्न के साथ ओवरसाइज्ड कोट आपको क्लासी लुक देगा। इसके अलावा आप इसे नाइट पार्टी के दौरान भी पहन सकती हैं। लेकिन इस लुक को कैरी करने के लिए आपको कोट के कलर जैसे ही बूट पहनने होंगे, तभी आपका लुक कंप्लीट होगा।
इसे भी पढ़ें:ये 5 विंटर जैकेट्स आपके वार्डरॉब में होंगी तो आप हमेशा दिखेंगी स्टाइलिश
इस लुक के लिए आप ओवरसाइज कोट के साथ आप रिप्ड जींस और व्हाइट शर्ट पहन सकती हैं। यह आपको कैजुअल लुक देगा। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप इसके साथ हील या नॉर्मल बूट्स भी पहन सकती हैं ओवरसाइज प्लस रिप्ड जींस विंटर सीजन का सबसे ट्रेंडी लुक है। आप इसे ऑफिस पहनकर भी जा सकती हैं। (लॉन्ग बूट्स स्टाइलिंग आइडियाज)
इस लुक को कैरी करने के लिए आप ओवरसाइज्ड कोट को लॉन्ग ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं। ओवरसाइज्ड कोट लॉन्ग ड्रेस को एक डिफरेंट लुक देता है। इस लुक के लिए आपको प्रिटेंड लॉन्ग ड्रेस पहननी चाहिए। प्रिटेंड लॉन्ग ड्रेस के साथ प्लेन कलर का ओवरसाइज कोट पहनें। यह लुक बेहद ही क्लासी लगता है। (मैक्सी ड्रेस स्टाइलिंग टिप्स)
ओवरसाइज्ड कोर्ट के साथ आप स्कर्ट और टॉप भी पहन सकती हैं। ये लुक काफी ट्रेंड में है। अगर आप नाइट पार्टी में जा रही हैं तो इस लुक को कैरी कर सकती हैं। ओवरसाइज्ड कोट के साथ स्कर्ट और टॉप काफी क्लासी लुक देता है। साथ ही इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप हील या नी-हाई बूट्स पहन सकती हैं।
फैशन से जुड़े ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।