इस बात में कोई दोराय नहीं है कि टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। लेकिन अगर इंडियन स्टाइलिश खिलाड़ियों की बात की जाए तो उसमें भी सानिया सबको पीछे छोड़ देती है। वह इंडियन से लेकर वेस्टर्न आउटफिट को बेहद ही करीने से पहनती हैं। वह सिर्फ खेल के मामले में ही नहीं, बल्कि स्टाइल के मामले में भी यंग गर्ल्स की इंस्पिरेशन हैं। बॉलीवुड की एक्ट्रेस का स्टाइलिश अंदाज में नजर आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन अगर एक स्पोर्टसपर्सन का स्टाइल और फैशन सेंस इतना जबरदस्त हो, तो यह सच में काबिले-तारीफ बात है।
वैसे सानिया की फैशन को लेकर यह समझ एक दिन में ही नहीं बनी है। बचपन में सानिया को केवल दो ही चीजों का शौक था। एक खेलने और दूसरा सजने-संवरने का। शायद यही कारण है कि खेल के मैदान में अपनी काबिलियत दिखाने के अलावा वह कई फैशन शो बतौर शो स्टॉपर भी वॉक कर चुकी हैं। एक प्लेयर होने के कारण वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सख्त रहती हैं। जब डिलीवरी के बाद सानिया का वजन बढ़ गया था तो उन्होंने कड़ी मेहनत के बल पर चार महीने में ही 22 किलो वजन कम किया था।
इसे भी पढ़ें-Weight Loss Tips: फैट कम करने के लिए सनी लियोनी की तरह फॉलो करें ये अपर बॉडी वर्कआउट रूटीन
वैसे अगर आप सानिया मिर्जा की फैन हैं। साथ ही उनके खेल के अलावा फैशन सेंस को भी पसंद करती हैं और उनकी तरह ही दिखना चाहती हैं तो उनके इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सानिया के ऐसे कई बेहतरीन लुक्स हैं जो ईवनिंग पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट हैं। तो चलिए देखते हैं सानिया मिर्जा के कुछ बेहतरीन लुक्स-
रेड ड्रेस
इस रेड आउटफिट में यकीनन सानिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अपने इस लुक में सानिया ने Krsna Couture ब्रांड का रेड आउटफिट कैरी किया है। अपने इस लुक को और भी खास बनाने के लिए उन्होंने hairstories_byseema नेकपीस पहना है। वहीं हेयर्स में ओपन सॉफ्ट वेव्स लुक रखा है और मेकअप को बेहद लाइट रखा है। अपने इस लुक को सानिया ने ब्लैक हील्स के साथ कंप्लीट किया है।
लहंगा स्टाइल
अगर आप किसी खास की वेडिंग में जा रही हैं तो लहंगा पहनना एक अच्छा विचार हो सकता है। इस लुक में सानिया ने भी रेड कलर का लहंगा कैरी किया है। Jade_bymk ब्रांड का यह सीक्वेंस लहंगा सानिया पर काफी अच्छा लग रहा है। लहंगे को सानिया ने फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। साथ ही शीयर चुनरी भी कैरी की है।
अपने इस लहंगा स्टाइल लुक के साथ सानिया ने Mangatraineeraj और Weddings By Kishor ब्रांड की एसेसरीज कैरी की है। वहीं नेचुरल मेकअप और ओपन हेयर्स के साथ अपने लुक को उन्होंने कंप्लीट किया है।
इंडो-वेस्टर्न लुक
अगर आप किसी खास की बर्थडे पार्टी से लेकर मेहंदी सेरेमनी में जा रही हैं तो सानिया के इस इंडो-वेस्टर्न लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक के सानिया ने Aishara Oofficial ब्रांड का लहंगा कैरी किया है। अपने इस लहंगे को सानिया ने फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप के साथ कैरी किया है।
इसे भी पढ़ें-महंदी से लेकर शादी तक, सानिया मिर्जा की बहन के ब्याह में कुछ इस तरह था उनका लुक, देखें तस्वीरें
वहीं लहंगे का ऑरेंज कलर विद ब्यूटीफुल प्रिंट इसे और भी खास बना रहा है। अपने इस लुक में सानिया ने razwada.jewels की ज्वैलरी कैरी की है। इसके साथ सानिया ने हमेशा की तरह नेचुरल मेकअप विद कर्ल्स लुक रखा है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों