बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के यह समर लुक्स आपको भी आएंगे पसंद

अगर आप समर्स में अपने वार्डरोब को अपडेट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

swara bhaskar summer dress

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बेहद ही वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं। अपने फिल्मी करियर में स्वरा डिफरेंट शेड्स के रोल करना पसंद करती हैं। फिर चाहे बात रांझणा की हो या फिर वीरे दी वेडिंग। वैसे स्वरा सिर्फ रील लाइफ में ही बल्कि रियल लाइफ में भी अपने विचारों को बेहद खुलकर सबके सामने रखती हैं। यही कारण है कि अपने फिल्मी किरदारों से अलग भी लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। आजकल लड़कियां उनके स्टाइल को भी फॉलो करती हैं। इसलिए अगर आप समर्स में अपने वार्डरोब को अपडेट करने के बारे में सोच रही हैं तो आप स्वरा भास्कर के आउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। स्वरा भास्कर ने अपने समर्स वार्डरोब में इंडियन से लेकर वेस्टर्न वियर को जगह दी है। ऐसे में आप स्वरा भास्कर के लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर अपने लुक्स में कई शेड्स आसानी से कैरी कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं स्वरा भास्कर के कुछ बेहतरीन समर्स लुक-

पहला लुक

swara bhaskar summer looks inside

इस लुक में स्वरा भास्कर ने इंडियन वियर अनारकली सूट पहना है, जिसमें वह बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। अगर आप किसी गेट टू गेदर में जा रही हैं तो स्वरा की तरह अनारकली सूट पहन रही हैं। इस लुक में स्वरा ने niiamhstudio द्वारा डिजाइन किया हुआ लाइट कलर सूट पहना है। जिसके साथ उन्होंने shopsanavvi के ईयररिंग्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है। इस लुक में स्वरा ने मेकअप को बेहद नेचुरल रखा है और शार्ट हेयर्स को ओपन लुक दिया है।

इसे भी पढ़ें:स्‍वरा भास्‍कर के ये 3 बोल्‍ड अवतार हैंं काबिल-ए-तारीफ

दूसरा लुक

swara bhaskar summer looks inside

स्वरा का यह लुक बेहद केजुअल है और अगर आप घर पर रिलैक्सिंग मूड में हैं तो स्वरा के इस लुक को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं। इस लुक में स्वरा ने व्हाइट कलर की डिस्नी प्रिंट टीशर्ट पहनी है, जिसके साथ उन्होंने ब्लू डेनिम को टीमअप किया है। वहीं नो मेकअप और ओपन हेयर में स्वरा की नेचुरल ब्यूटी साफतौर पर दिखाई दे रही है।

तीसरा लुक

swara bhaskar summer looks inside

स्वरा का यह लुक किसी भी उम्र की महिला आसानी से कैरी कर सकती है। इस लुक में स्वरा ने vedikam ब्रांड का ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया है। इस वी नेक आउटफिट के साथ स्वरा ने ब्लैक हील्स टीमअप किए है। इस लुक में स्वरा ने नो एसेसरीज लुक अपनाया है। वहीं लाइट मेकअप और पोनीटेल से स्वरा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इसे भी पढ़ें:स्वरा भास्कर के best beauty looks जिन्हे आप भी अपने best friend की wedding पर copy कर सकतीं हैं


चौथा लुक

swara bhaskar summer looks inside

स्वरा का यह लुक किसी भी मैरिड वुमन को जरूर पसंद आएगा। अगर आप समर्स में इंडियन वियर साड़ी पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आप स्वरा के इस लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में स्वरा ने लाइटवेट प्रिंटेड साड़ी पहनी है। वहीं tribebyamrapali @amrapalijewels ब्रांड की एसेसरीज को साड़ी के साथ टीमअप किया है। मेकअप को स्वरा ने लाइट रखा है और हेयर्स में बन बनाया है। स्वरा का यह एलीगेंट लुक आप केजुअल से लेकर ऑफिस तक आसानी से कैरी कर सकती हैं।

आपको भी यकीनन स्वरा भास्कर के यह समर लुक्स पसंद आए होंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के फैशन संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए विजिट करती रहें Herzindagi।

Image Credit:(@reallyswara,Insta)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP