herzindagi
actress kriti sanon saree looks tips

साड़ी को बनाना है वार्डरोब का हिस्सा तो कृति के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आप साड़ी को अपने वार्डरोब में शामिल करना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2020-06-01, 18:57 IST

साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिससे भारतीय महिलाओं का मोह कभी भी भंग नहीं होता। वैसे तो हम मैरिड वुमन के वार्डरोब में साड़ी होती ही है, लेकिन आजकल अनमैरिड गर्ल्स भी साड़ी को अलग-अलग मौकों पर पहनना पसंद करती हैं। साड़ी के प्रति यह क्रेज सिर्फ आम महिलाओं के बीच ही नहीं है, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भी साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। हर बॉलीवुड एक्ट्रेस के वार्डरोब में साड़ी होती ही है। ऐसी ही एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है कृति सेनन। अपनी एक्टिंग और मेहनत के दम में पर कृति ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है और अब लड़कियां उनके स्टाइल्स को भी फॉलो करने लगी हैं। वैसे तो कृति अपने स्टाइल को लेकर काफी एक्सपेरिमेंटल है। वह वेस्टर्न से लेकर इंडो-वेस्टर्न हर तरह के आउटफिट कैरी करती हैं, लेकिन साड़ी के प्रति भी उनका एक खास लगाव है। इतना ही नहीं, कृति के वार्डरोब में साड़ियों का एक बिग कलेक्शन है। अगर आप भी कृति को पसंद करती हैं और उनकी तरह दिखना चाहती हैं तो आप उनके इन साड़ी लुक्स को जरूर देखें। यह आपको भी बेहद पसंद आएंगे-

व्हाइट साड़ी

actress kriti sanon saree looks inside

कृति सेनन का यह साड़ी स्टाइल भी एकदम यूनिक है। इस लुक में कृति ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई Baadla saree पहनी हैं, जो एकदम सीक्वेंस लुक दे रही है। इसके साथ कृति ने स्टाइलिश ब्लाउज टीमअप किया है, जिसके बैक को एकदम यूनिक डिजाइन दिया गया है। इस लुक में कृति ने बिग स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने हैं। वहीं मेकअप में कृति ने आईज पर अधिक फोकस किया है और हेयर्स में बन बनाया है। जिसे बाद में गजरे से सजाया भी है।

इसे भी पढ़ें: व्हाइट कलर को पहनना है स्टाइलिश अंदाज में, कृति के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

गोल्डन ब्राउन साड़ी

actress kriti sanon saree looks inside

अगर आप साड़ी में एक डिफरेंट व हैवी लुक चाहती हैं तो कृति का यह लुक देखें। इस लुक में कृति ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई गोल्डन ब्राउन साड़ी पहनी है। इस साड़ी में एंटीक गोल्ड जरी वर्क किया गया है। इसके साथ कृति ने गोल्डन कलर का स्लीवलेस ब्लाउज टीमअप किया है। साथ ही कानों में बिग स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने हैं। मेकअप को कृति ने सटल रखा है और हेयर्स को पोनीटेल लुक दिया है।

 

व्हाइट थ्रेड साड़ी

actress kriti sanon saree looks inside

अगर आप समर्स में लाइटवेट लेकिन स्टाइलिश साड़ी पहनना चाहती हैं तो आप कृति के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में कृति ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई व्हाइट कलर की लाइटवेट साड़ी पहनी है। इस साड़ी के साथ किया गया थ्रेड वर्क इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। वहीं इस साड़ी के साथ कृति ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना है। इस लुक में कृति ने नेकपीस को स्किप किया है और सिर्फ ईयररिंग्स पहने हैं। सटल मेकअप और बन हेयरस्टाइल से कृति ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इसे भी पढ़ें: हल्दी फंक्शन में पहनना है कुछ खास, कृति के इस ऑफ़ शॉल्डर अनारकली से लें इंस्पिरेशन

 


येलो साड़ी

actress kriti sanon saree looks inside

कृति का यह साड़ी लुक्स यंग गर्ल्स को काफी पसंद आएगा। अगर आप प्लेन साड़ी को भी एक ट्विस्ट के साथ पहनना चाहती हैं तो आप  कृति का यह लुक देखें। इस लुक में कृति ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई येलो साड़ी पहनी है। यह साड़ी प्लेन है, लेकिन इसके एंड्स पर रफल लुक दिया गया है, जो इसे बेहद खास बना रहा है। इतना ही नहीं, इस साड़ी के साथ कृति ने ब्लाउज भी बेहद स्टाइलिश कैरी किया है। इस ऑफ शोल्डर ब्लाउज में स्लीव्स पर भी रफल्स लुक दिया है। इस लुक में कृति ने मेकअप को सटल और हेयर्स को ओपन लुक दिया है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@manishmalhotra05)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।