herzindagi
Kriti Sanon fashion tips new

व्हाइट कलर को पहनना है स्टाइलिश अंदाज में, कृति के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आप व्हाइट कलर को कई तरह से पहनना चाहती हैं तो आप कृति के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2020-01-27, 18:02 IST

कृति सेनन ने पिछले कुछ समय में अपनी एक्टिंग के दम पर सफलता पाई है। कृति आखिरी बार अर्जुन कपूर के साथ फिल्म पानीपत में नजर आई थीं। फिल्म में कृति की एक्टिंग को काफी सराहा गया। वैसे कृति सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि स्टाइल के लिए भी जानी जाती है। यंग गर्ल्स कृति के स्टाइल को फॉलो करती हैं। कृति भी लेटेस्ट ट्रेंड को बेहद ही यूनिक तरह से कैरी करती हैं।

इस साल व्हाइट कलर काफी चलन में रहने वाला है और कृति ने इस कलर को एथनिक से लेकर वेस्टर्न वियर तक में कैरी किया है। अगर आप व्हाइट कलर को बोरिंग समझती हैं या फिर आपको लगता है कि व्हाइट कलर में आपका लुक निखरकर नहीं आएगा तो आप गलत हैं। आज हम आपको व्हाइट कलर को बेहद स्टाइलिश तरह से पहनने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं। आप कृति के कुछ बेहतरीन लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर खुद का वार्डरोब क्रिएट कर सकती हैं और व्हाइट कलर को उसमें शामिल कर सकती हैं-

इसे जरूर पढ़ें: कृति सेनन स्विट्जरलैंड में माना रही है छुट्टियां, आप भी देखे तस्वीरें

Kriti Sanon new lehenga pics

व्हाइट विद गोल्डन लहंगा

व्हाइट कलर एक ऐसा कलर है, जो किसी भी दूसरे कलर के साथ काफी अच्छा लगता है। अगर आप पार्टी में व्हाइट कलर एथनिक वियर में पहनना चाहती हैं तो आप कृति के इस लुक्स से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में कृति ने व्हाइट लहंगा पहना है, जिसके नीचे गोल्डन कलर से वर्क किया गया है। वहीं ब्लाउज का बैक डिजाइन भी काफी इंटरस्टिंग है।

इसे जरूर पढ़ें: इंडियन वियर के साथ ढूंढ रही हैं परफेक्ट हेयरस्टाइल, तो कृति के इन लुक्स से लें आईडिया

अपने इस लुक में कृति ने स्टेटमेंट ईयररिंग, बैंगल्स और रिंग कैरी किए हैं। वहीं मेकअप में कृति ने लिप्स को लाइट कलर दिया है और आई मेकअप पर अधिक फोकस किया है। इसके अलावा हेयर्स में कृति ने बन बनाया है और उसे गजरे से सजाया है।

Kriti Sanon new dress pics

शार्ट ड्रेस 

कृति की तरह आप शार्ट ड्रेस में भी व्हाइट कलर को पहन सकती हैं। इस लुक में कृति ने शार्ट ड्रेस पहनी है, जिसके नीचे फ्रिल लगाई गई है। अपने इस लुक में कृति ने ब्लैक कलर के लॉन्ग बूट्स पहने हैं। वहीं मेकअप को कृति ने लाइट रखा है और हेयर्स को ओपन स्ट्रेट लुक दिया है।

 

ऑफ व्हाइट आउटफिट

व्हाइट कलर को कई तरह से कैरी किया जा सकता है। इस लुक में भी कृति ने ऑफ व्हाइट कलर पहना है। कृति ने rajeshpratapsinghworks ब्रांड का ऑफ व्हाइट सूट पहना है। जिसके साथ कृति ने sangeetaboochra ब्रांड के ईयररिंग्स और minerali_store ब्रांड के रिंग्स पहने हैं। वहीं मेकअप को कृति ने सटल रखा है और हेयर्स को वेव्स लुक दिया है। कृति के आउटफिट के अलावा उनके लुक में बड़ी बिन्दी काफी इंटरस्टिंग लग रही है।

Kriti Sanon new pics

ऑल व्हाइट लुक

इस लुक में कृति ने व्हाइट को बोहेमियन स्टाइल में कैरी किया है। कृति ने rahulmishra_7 का व्हाइट आउटफिट पहना है। इसमें व्हाइट शर्ट के साथ लहंगा पहना है। साथ ही कृति ने व्हाइट केप भी टीमअप किया है। इस लुक में कृति ने silverstreakstore, silverlinejewellery, sangeetaboochra की एसेसरीज पहनी है।

 

कृति के लुक को एसेसरीज काफी इंटरस्टिंग बना रही है। वहीं मेकअप में कृति ने नो मेकअप लुक रखा है और हेयर्स को वेव्स लुक दिया है। कृति के इस लुक को sukritigrover ने स्टाइल किया है।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।