गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे मौसम में अधिकतर महिलाएं कंफर्टेबल कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती है। कुछ महिलाएं ऐसी है जो ढीले-ढाले और खुले हुए कपड़े भी चुनना ज्यादा पसंद करती है। गर्मी के मौसम में पसीना आना एक आम समस्या है।ऐसे में टाइट कपड़े कुछ महिलाओं को परेशान कर सकते हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम के लिए कंफर्टेबल कपड़े खोज रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्टाइलिश ट्राउजर दिखाएंगे, जिन्हें देखते ही आपका उन्हें खरीदने का मन करेगा।
स्टाइलिश ट्राउजर डिजाइन
अगर आप गर्मी के मौसम में घर पर पहनने के लिए ट्राउजर तलाश रही है, तो आपके लिए या फिट व्हाइट लेग ट्रैक ट्राउजर पैंट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। यह न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगा बल्कि इसमें आप आरामदायक भी महसूस कर सकती है। इस ट्राउजर को आप ऑनलाइन 600 रुपए तक खरीद सकती है। यही नहीं आप इसे ऑफलाइन भी खरीद सकती है।
हाई वेस्ट ट्राउजर पैंट
गर्मी के मौसम में ऑफिस के लिए अगर आप कंफर्टेबल ट्राउजर तलाश रही है, तो यह हाई वेस्ट ट्राउजर पैंट आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। यह काफी लूज है और गर्मी के दिनों में पहनने के लिए एक सही चयन भी हो सकती है। यह आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल जाएगा। इस ट्राउजर पैंट को ऑनलाइन आप 700 रुपए तक खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें:Jogger for women: जॉगर स्टाइल ट्राउजर में दिखेंगी सेलिब्रिटी की तरह, जरूर करें ट्राई
हाई वेस्ट कोरियन ट्राउजर
भीड़ से हटकर दिखाने के लिए और गर्मी के मौसम में कुल लुक क्रिएट करने के लिए आप इस खूबसूरत ब्राउन कलर के हाई वेस्ट कोरियन ट्राउजर को भी ट्राई कर सकती है। इसे आप ऑनलाइन 500 रुपए तक खरीद सकती है। इसके साथ आप व्हाइट क्रॉप टॉप पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
बॉटम वियर लाइटवेट ट्राउजर
अगर आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर रही है या कॉलेज जाने से पहले कंफर्टेबल आउटफिट की तलाश में हैं, तो आप यह खूबसूरत ट्रेंडी कैजुअल बॉटम वियर लाइटवेट ट्राउजर पैंट भी ट्राई कर सकती है। यह आपको ऑनलाइन 350 रुपए तक आसानी से मिल जाएगा। आप इसे ऑफलाइन भी देख सकती है। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
यह भी पढ़ें:Fashion Tips: पेट की चर्बी छिपाने के लिए पहनें ये ट्राउजर, देखें डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: Amazon/Paralians/GRECIILOOKS/Alan Jones
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों