Jogger for women: जॉगर स्टाइल ट्राउजर में दिखेंगी सेलिब्रिटी की तरह, जरूर करें ट्राई

अगर आप भी सेलिब्रिटी की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं और अपने लुक को एलिगेंट टच देना चाहती हैं, तो आप यह ट्रेंडिंग जॉगर ट्राई कर सकती हैं। यह आपको भीड़ से हटकर दिखाने में मदद करेंगे और कंफर्टेबल लुक देंगे। 
image

अगर आप भी एक जैसी जींस पहन कर बोर हो गई है और कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं या फिर आप सेलिब्रिटी जैसा लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो अब आपको आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे जॉगर डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें देखकर आपका उन्हें खरीदने का मन करेगा। यही नहीं इन जॉगर को पहनकर आप स्टाइलिश दिखने के साथ साथ कंफर्टेबल भी महसूस करेंगी। आईए जानते हैं इन डिजाइन के बारे में।

स्टाइलिशजॉगर डिजाइन

2 (71)

अगर आप अपने दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जा रही हैं और आप जींस के बदले कुछ मॉडर्न और स्टाइलिश पहनना चाह रही हैं, तो आपके लिए यह हाई राइस जॉगर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे पहनकर आप सेलिब्रिटी जैसा लुक क्रिएट कर सकती हैं। आप इस जॉगर को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से आर्डर कर सकती हैं। ऑनलाइन यह आपको 3299 में मिल जाएगा।

मिड राइस जॉगर

3 (40)

अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और भीड़ से हटकर दिखने के लिए आप ये ग्रे कलर का मिड राइस जॉगर भी ट्राई कर सकती हैं। यही नहीं इस जॉगर के साथ आप व्हाइट इनर और मैचिंग जैकेट भी शामिल कर सकती हैं। यह आपके लुक को एलिगेंट टच देने में मदद करेगा और आप इसे पहनकर बाकी लड़कियों से हटकर दिखेगा। आप इस जाकर को ऑनलाइन 4745 रुपए में खरीद सकती हैं। इस जाकर के साथ आप वाइट कलर के स्नीकर्स भी शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:जानिए जॉगर्स पैंट को स्टाइल करने के डिफरेंट आइडियाज

ब्लैक कलर काजॉगर

1 (71)

अगर आप ब्लैक कलर का जॉगर तलाश रही है, तो आपके लिए यह ब्लैक सॉलि़ड जॉगर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इसे पहनकर अपना जलवा सभी दोस्तों के बीच बिखेर सकती हैं। यही नहीं अगर आप फैमिली के साथ भी किसी ट्रिप पर जा रही है, तो आप यह स्टाइलिश जॉगर कैरी कर सकती हैं। इस जॉगर के साथ आप ब्लैक कलर की हुडी भी पहनकर अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। आप इसे ऑनलाइन 5499 रुपए में खरीद सकती हैं।

टेक्सचर्ड कॉटन जॉगर

1 (71)

इन सभी जॉगर के अलावा आप यह ग्रीन कलर का टेक्सचर्ड कॉटन जॉगर भी अपने बाकी आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं। इसे पहनकर आप सबसे यूनिक लुक क्रिएट कर सकती हैं। आप चाहे तो इस जॉगर के साथ मैचिंग ग्रीन कलर का स्वीट शर्ट भी पहन सकती है। यह आपको ऑनलाइन 1649 रुपए में आसानी से मिल जाएगा। आप चाहें तो इसे ऑफलाइन भी खरीद सकती हैं। यह जॉगर आपको न सिर्फ स्टाइलिश लुक देगा, बल्कि आप इसे पहनकर कंफर्टेबल महसूस करेंगी।

यह भी पढ़ें:विंटर में जॉगर्स को स्टाइल करने का तरीका जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: myntra/True Religion/GUESS/ONLY/CULT

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP