लड़कियों को फैशन के नए-नए ट्रेंड्स टाई करना काफी पसंद होता है। ट्रेंडी कपड़े हों या स्टाइलिश इयररिंग्स, लड़कियां फैशन के मामले में अप-टू-डेट रहना पसंद करती हैं। खासकर, कॉलेज जाने वाली लड़कियां अक्सर नए ट्रेंड्स के हिसाब से अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट्स करती हैं। किसी भी लुक को एक्सेसरीज के बिना पूरा नहीं किया जा सकता है। खासतौर पर इयररिंग्स तो लगभग हर ड्रेस के साथ पहने ही जाते हैं। कुर्ती हो,टॉप हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस, आप इयररिंग्स के अलग-अलग पैटर्न्स को स्टाइल कर सकती हैं।
अगर इयररिंग्स के लेटेस्ट डिजाइंस कम बजट में भी मिल जाएं, तो फिर क्या ही बात हो। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही इयररिंग्स के डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं, जो आपको आसानी से 200 रूपये से कम में मिल जाएंगे। कॉलेज जाने वाली लड़कियों को इन सस्ते और स्टाइलिश इयररिंग्स को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए।
सिंपल पर्ल स्टड्स
इस तरह के स्टड्स आपको अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करने चाहिए। कॉलेज जानी वाली लड़कियां इन स्टड्स को कई तरह के आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। एथनिक और वेस्टर्न दोनों ही ड्रेसेज के साथ ये अच्छे लगते हैं। आप सिंगल पर्ल या फिर मल्टी पर्ल डिजाइंस ले सकती हैं। अगर आपका चेहरा गोल है, तो हैवी पर्ल भी अच्छे लगेंगे। इससे मिलते-जुलते इयररिंग्स आपको मार्केट में 100-150 रूपये तक में आसानी से मिल जाएंगे। (पर्ल इयररिंग्स के डिजाइंस)
सिंपल झुमका इयररिंग्स
प्लेन कुर्ती या फिर इंडो-वेस्टर्न के साथ भी इस तरह के झुमके अच्छे लगते हैं। इससे मिलते-जुलते इयररिंग्स आपको मार्केट में 50-100 रूपये में आसानी से मिल जाएंगे। सिल्वर झुमके को आप कई कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। वहीं, अगर आप किसी कलर में झुमके खरीदेंगी, तो आप उसे ज्यादा आउटफिट्स के साथ स्टाइल नहीं कर पाएंगी। इस के साथ आप ऑक्सीडाइज्ड नोजपिन भी पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- इन झुमकी डिजाइंस में खिल जाएगी आपके चेहरे की खूबसूरती
सिंपल हूप इयररिंग्स
मल्टीलेयर या सिंगल लेयर हूप्स भी हर कॉलेज जाने वाली लड़की के कलेक्शन में होने ही चाहिए। इसे आप गोल्डन या सिल्वर में ले सकती हैं। इस तरह के हूप्स खासकर जींस-टॉप या ड्रेसेज का साथ खूब जचते हैं। इनके साथ अगर आप हाई पोनी बनाती हैं, तो यह परफेक्ट लुक रहेगा। गोल चेहरे पर यह इयररिंग्स काफी आकर्षक लगते हैं। किसी ड्रेस, को-ऑर्ड सेट या फिर फॉर्मल लुक में भी आप सिंगल लेयर हूप्स पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- गोल चेहरे पर खूब खिलेंगे इयररिंग्स के ये लेटेस्ट डिजाइंस
अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों