Tue Mar 10, 2026 | Updated 05:36 PM IST
herzindagi
image

Huggie Hoop Earrings for Women: झुमके और टॉप्स हुए पुराने! कॉलेज गर्ल्स के बीच हिट हैं ये 'हग्गी हूप इयररिंग्स', आज ही देखें लेटेस्ट डिजाइन्स

अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं या रोजाना ऑफिस जाती हैं, तो अब आप अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कुछ लेटेस्ट हग्गी हूप इयररिंग्स को शामिल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन इयररिंग्स के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-03-10, 14:57 IST

इयररिंग्स पहनने का शौक अधिकतर महिलाओं में देखा गया है। ऐसे में अगर आप वर्किंग वुमन है और रोजाना ऑफिस जाती है या फिर आप स्टूडेंट है और कॉलेज जाती हैं, तो डेली वियर में पहनने के लिए आपको इयररिंग्स को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले हग्गी हूप इयररिंग्स बताएंगे, जिन्हें शामिल कर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं।

गोल्ड-टोन्ड ट्विस्टेड हग्गी इयररिंग्स

अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती है, तो आपके लिए इस तरह के गोल्ड-टोन्ड ट्विस्टेड हग्गी इयररिंग्स भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती है। यह आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देंगे और गॉर्जियस लुक भी देंगे।

1 (4)

स्पार्कलिंग बटरफ्लाई हग्गी हूप इयररिंग्स

आप चाहें, तो अपने ऑफिस में किसी भी फॉर्मल या कैजुअल आउटफिट के साथ इस तरह के स्पार्कलिंग बटरफ्लाई हग्गी हूप इयररिंग्स को शामिल कर सकती हैं। ऐसे इयररिंग डिजाइंस अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं और यह इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है, जिसे आप ट्राई कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

2 (3)

रोज गोल्ड हार्ट शेप हग्गी हूप इयररिंग्स

आपके लिए इस तरह के रोज गोल्ड हार्ट शेप हग्गी हूप इयररिंग्स की एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जिसे आप अपने आउटफिट के साथ शामिल कर पूरे लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स को आप नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं या आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी इस तरह के इयररिंग्स मिल जाएंगे।

3 (1)

यह भी पढ़ें- Stud Earring Designs For Women: वुमन डे के आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं ये स्टड इयररिंग्स, यहां देखकर पसंद करें डिजाइन

एंटी-टार्निश पिंक ड्रॉप हग्गी इयररिंग्स

अगर आपको इयररिंग्स पहनने का बहुत शौक है और आपके पास एक से एक इयररिंग का कलेक्शन है, तो अब आप अपने कलेक्शन में इस तरह के एंटी-टार्निश पिंक ड्रॉप हग्गी इयररिंग्स को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपके ऑफिस लुक को भी खास बना देंगे।

5

क्रॉस ड्रॉप हग्गी हूप इयररिंग्स

आप इस तरह के क्रॉस ड्रॉप हग्गी हूप इयररिंग्स को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे इयररिंग डिजाइंस आपको अट्रैक्टिव और गॉर्जियस लुक देने में मदद करेंगे। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीदकर शामिल कर सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स को आप ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। 

5

यह भी पढ़ें- Temple Earring Designs: महाशिवरात्रि के दिन पहनें लेटेस्ट टेम्पल डिजाइन इयररिंग्स, चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : pinterest/SOKORA JEWELS/ Yaachi sirat/Usman Ali 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।