सिगरेट पैंट के ये शानदार डिजाइन पार्टी वियर कुर्ती के साथ आप भी करें ट्राई

अगर आपको कुर्ती के साथ पैंट्स पहनने का शौक है, तो इसके साथ ये डिजाइनर सिगरेट पैंट्स पहनना आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Cigarette Pants Designs for women

कुर्ती एक ऐसा परिधान है जिसे महिलाएं प्लाजो, जीन्स, सलवार या फिर पैंट्स के साथ आसानी से पहन सकती हैं। लेकिन गर्मियों में महिलाएं कुर्ती के साथ पैंट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं क्योंकि पैंट न सिर्फ आरामदायक होती हैं बल्कि इसे पहनने के बाद अधिक गर्मी भी नहीं लगती है। इसलिए आपको मार्केट में पैंट्स की दर्जनों वैरायटी मिल जाएंगी जैसे- सिगरेट पैंट्स, प्लाजो पैंट्स, सिंपल पैंट्स आदि।

लेकिन आजकल सिगरेट पैंट्स काफी ट्रेंड में हैं क्योंकि ये पैंट्स न सिर्फ आपके लुक को एन्हांस करने का काम करती हैं बल्कि आपको एक ट्रेडिशनल लुक भी देती हैं। इन पैंट्स को आप आसानी से पार्टी में पहनकर जा सकती हैं। हालांकि, एक वक्त था जब सिगरेट पैंट्स डेली वियर में ही पहना जाता था लेकिन समय के साथ अब इसकी बढ़ रही है। अगर आप भी कुर्ता या फिर कुर्ती के साथ पैंट्स पहनती हैं, तो आप सिंपल कुर्ती से लेकर डिजाइनर कुर्ती के साथ सिगरेट पैंट्स के ये लेटेस्ट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं, आइए जानते हैं।

डिजाइनर सिगरेट पैंट

Cigarette Pants For long kurti

आप सिंपल सिगरेट पैंट की जगह डिजाइनर सिगरेट पैंट को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। क्योंकि आजकल सिंपल कुर्तियों के साथ स्टाइलिश सिगरेट पैंटपहनने का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे जैसे- नेट सिगरेट पैंट्स, गोटा सिगरेट पैंट, मोटा डिजाइनसिगरेट पैंट आदि। पैंट का डिजाइन आप अपनी कुर्ती के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-कुर्ती में अपने लुक को एन्हॉन्स करने के लिए पहनें यह सात स्टाइलिश बॉटम

प्रिंटेड सिगरेट पैंट डिजाइन

Printed Cigarette Pants Designs

अगर आपको सिंपल पैंट पहनना पसंद है, तो आप प्रिंटेड सिगरेट पैंट सेलेक्ट कर सकती हैं। प्रिंटेड सिगरेट पैंट्स में आपको सिंपल से लेकर डिजाइनर डिजाइन मिल जाएंगे। साथ ही, आपको सिगरेट पैंट कई तरह के फैब्रिक में मिल जाएंगे आप इसे अपने कंफर्ट के हिसाब से वियर कर सकती हैं। इसके अलावा, प्रिंटेड सिगरेट पैंट पहनने का एक फायदा यह भी है कि आप सिंपल कुर्ती के साथ स्टाइलिश तरीके से वियर कर सकती हैं।

डोरी वाली सिगरेट पैंट डिजाइन

Dori Cigarette Pants Designs

इसके अलावा, अगर आप कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो आप डोरी वाली सिगरेट पैंट ट्राई कर सकती हैं। आपको इसमें कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे- जैसे आपको डोरी से बांधने वाले सिगरेट पैंट मिल जाएंगे या फिर आपको डोरी से बने पैंट्स पर कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इसके अलावा, अगर आपको इसमें हर तरह के कलर मिल जाएंगे इसे आप कुर्ती के कलर के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।

नेट सिगरेट पैंट्स डिजाइन

Net Cigarette Pants Designs

इसके अलावा, आपको सिगरेट पैंट्स में नेट में भी कई तरह के ट्रेंडी डिजाइन मिल जाएंगे। क्योंकि नेट डिजाइन में सिगरेट पैंट वियर करने का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। महिलाएं इसे अपनी पसंद के हिसाब से कुर्तियों से लेकर टॉप पर आसानी से वियर कर सकती हैं। लेकिन अगर आप एक ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो आप इसे सूट बनाकर बन सकती हैं।

गोटा लेस सिगरेट पैंट डिजाइन

इसके अलावा, आप गोटा लेस सिगरेट पैंट भी खरीदकर पहन सकती हैं। इस पैंट को आप आसानी से डिजाइनर कुर्तीके साथ पार्टी में वियर करके जा सकती हैं। क्योंकि गोटा लेस सिगरेट पैंट में आपको कई तरह के पार्टी वियर डिजाइन मिल जाएंगे। हालांकि, लेस पैंट के डिजाइन के हिसाब से आप अपनी कुर्ती में भी डिजाइन बना सकती हैं। यकीनन यह लुक आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

सिंपल सिगरेट पैंट डिजाइन

Simple C igarette Pants Designs

यह सिगरेट पैंट आपको हर कलर में मिल जाएंगे, जो डिजाइनदार कुर्ती पर बेहद खास लगेंगे। इसे आप पार्टी से लेकर किसी भी वेडिंग फंक्शन में लॉन्ग कुर्ती, शॉर्ट कुर्ती आदि के साथ आसानी से वियर करके जा सकती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसके साथ नेट मटेरियल से बनी कुर्ती भी ट्राई कर सकती हैं।

यकीनन यह आपको न सिर्फ ट्रेंडी लुक देगा बल्कि आपको कंफर्टेबल भी लगेगा। इसके अलावा, सिंपल पैंट्स की सबसे खास बात यह है कि आपको ये अलग-अलग कलर में आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप कुर्ती के कलर की मैचिंग का लगा सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-लॉन्ग कुर्ती में दिखना है स्टनिंग तो पहले जान लें यह स्टाइलिंग रूल्स

बेल बॉटम सिगरेट पैंट डिजाइन

Bell bottom Cigarette Pants Designs

बेल बॉटम जीन्स हो या फिर बेल बॉटम पैंट इनका फैशन कभी खत्म नहीं होता है। क्योंकि यह एक ऐसा परिधान है, जो हर मौके पर जंचता है। आप बेल बॉटम पैंट को किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से पहन सकती हैं। चाहे टॉप हो, शार्ट हो, कुर्ता हो या फिर कोई दूसरा आउटफिट आदि। यही वजह है कि आजकल महिलाओं में बेल बॉटम पैंट का काफी क्रेज है।

अगर आप भी बेल बॉटम पैंट पहनने की शौकीन हैं, तो आप सिगरेट बेल बॉटम पैंट को अपनी वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। क्योंकि यह गर्मियों के हिसाब से एकदम परफेक्ट है और इसे पहनने के बाद आपको अधिक गर्मी भी नहीं लगेगी।

इसके अलावा, आपको मोटी डिजाइन में कई तरह की सिगरेट पैंट मिल जाएंगी। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Instagram, amazon wholesalemegamart.com, uae.faashwear.com)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP