जब समर्स में स्टाइलिंग की बात होती है तो यह जरूरी नहीं है कि आप हर बार वेस्टर्न वियर ही पहनें। यकीनन वेस्टर्न वियर आपके लुक को एन्हॉन्स करेंगे। हालांकि, अगर आप चाहें तो एथनिक वियर में भी अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। समर में केजुअल लुक में कुर्ती पहनना यकीनन एक बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि यह हर उम्र की महिलाओं पर काफी जंचती है। आप इन्हें अपनी पसंद व स्टाइल के अनुसार कुर्ती का साइज, स्टाइल व प्रिंट आदि चुन सकती हैं। वैसे सिर्फ कुर्ती के डिजाइन पर ही ध्यान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जरूरी है कि आप अपनी कुर्ती के साथ बॉटम पर भी ध्यान दें। आमतौर पर महिलाएं कुर्ती के साथ सलवार पहनती हैं, लेकिन इसके अलावा भी आपको बॉटम वियर में कई ऑप्शन मिलेंगे, जो आपके लुक को डिफरेंट बनाएंगे। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कुर्ती के साथ किन-किन बॉटम को पेयर कर सकती हैं-
स्कर्ट के साथ कुर्ती
अमूमन स्कर्ट को ब्लाउज के साथ लहंगे के रूप में या फिर टी आदि के साथ इंडो-वेस्टर्न लुक में कैरी किया जाता है, लेकिन आप कुर्ती के साथ भी स्कर्ट को पेयर कर सकती हैं। खासतौर से, अगर आप लॉन्ग स्ट्रेट कुर्ती पहन रही हैं तो उसके साथ स्कर्ट को पेयर किया जा सकता है। इसके साथ लॉन्ग स्टेटमेंट नेकपीस आपके लुक को और भी स्टाइलिश बनाएगा। वहीं अपने लुक को एन्हॉन्स करने के लिए आप कलर ब्लॉकिंग भी कर सकती हैं।
जींस के साथ कुर्ती
अगर आप कुर्ती को इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में पहनना चाहती हैं तो ऐसे में कुर्ती के साथ जींस को पहनना एक अच्छा विचार है। चाहे आप लॉन्ग कुर्ती पहने या फिर शॉर्ट कुर्ती, उसके साथ जींस को पेयर किया जा सकता है। आप इसके साथ फ्लैट सैंडल्स और स्टॉल कैरी करके अपने लुक को खास बना सकती हैं। वहीं ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स आपके लुक को एन्हॉन्स करेंगे।
चूड़ीदार के साथ कुर्ती
अगर आप कुर्ती के साथ एक ट्रेडिशनल एथनिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो उसके साथ चूड़ीदार को पहना जा सकता है। आप नी-लेंथ कुर्ती से लेकर लॉन्ग कुर्ती यहां तक कि अनारकली कुर्ती व लॉन्ग अंगररखा कुर्ती के साथ पेयर करके पहनें और अपने लुक को खास बनाएं। अगर आप चूड़ीदार को बतौर बॉटम पहन रही हैं तो उसे शॉर्ट कुर्तीके साथ ना पहनें। वहीं नी-लेंथ व लॉन्ग कुर्ती के साथ चूड़ीदार पहनते समय आप चुनरी को भी स्टाइल कर सकती हैं।
प्लाजो के साथ कुर्ती
कुर्ती को स्टाइल करने का यह तरीका भी हर महिला को बेहद पसंद आता है। अगर आप ऑफिस में कुर्ती को पहनना चाहती हैं तो उसके साथ प्लाजो यकीनन आपके स्टाइल को एन्हॉन्स करेगा। आप प्लाजो पैंट से लेकर फ्लेयर्ड पैंट को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं। प्लाजो में इन दिनों डिफरेंट स्टाइल्स अवेलेबल हैं। आप कुर्ती विद प्लाजो में मोनोक्रोमेटिक लुकको प्राथमिकता दे सकती हैं। यह देखने में काफी अच्छा लगता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-अंकिता लोखंडे से लेकर गौहर खान की तरह पहनें रेड आउटफिट
गरारा या शरारा के साथ कुर्ती
अगर आप समर में केजुअल लुक में भी एक खास स्टाइल कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप कुर्ती के साथ गरारा या शरारा टीमअप कर सकती हैं। इस लुक में आप शॉर्ट स्ट्रेट कुर्ती के साथ गरारा या नी-लेंथ कुर्ती के साथ गरारा व शरारा काफी अच्छा लगता है। समर्स को ध्यान में रखते हुए आप कॉटन कुर्ती व गराराआदि को चुनें।
कूलाट्स के साथ कुर्ती
आमतौर पर यह माना जाता है कि कूलाट्स को केवल वेस्टर्न वियर के साथ ही पेयर किया जा सकता है। हालांकि, ऐसा नहीं है। आप इसे कुर्ती के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इसमें आप कुर्ती की लेंथ से लेकर उसके स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। वहीं प्लेन कुर्ती के साथ मैचिंग कूलाट्स भी देखने में काफी अच्छे लगते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-एक्ट्रेस सारा अली खान की तरह समर में क्रॉप टॉप विद पैंट पहनकर दिखें स्टाइलिश
सिगरेट पैंट्स के साथ कुर्ती
अगर आप पार्टी या किसी फंक्शन में कुर्ती को एक स्टाइलिश तरीके से पहनना चाहती हैं तो ऐसे में कुर्ती के साथ सिगरेट पैंट्स को पहना जा सकता है। अगर आप शॉर्ट कुर्ती के साथ सिगरेट पैंट्स पहन रही हैं तो इसके साथ जैकेट की लेयरिंग भी की जा सकती है।
तो आप अपनी कुर्ती के साथ किस बॉटम को पेयर करना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों