गर्मियों में बेहद दिलकश लगेंगे ये ब्लाउज डिजाइन

साड़ी कैसी भी हो, अगर ब्लाउज थोड़ा सा ट्रेंडी हो, तो आपका लुक परफेक्ट लगता है। आप गर्मियों में साड़ी या लहंगों में खूबसूरत लुक में नजर आना चाहती हैं तो ये ट्राई करें ये स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन। 

blouse design for summers main

चाहे सर्दियां हों या गर्मी, साड़ी हर मौसम में पहनी जाती हैं। गर्मियों के हिसाब से हल्की और कंफर्टेबल साड़ियां ज्यादा मुफीद लगती हैं। साड़ी वाले लुक को अगर आप डिफरेंट बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप आकर्षक ब्लाउज डिजाइन स्टिच करा सकती हैं। समर्स में ग्लैमरस लुक देने वाले ब्लाउज डिजाइन से आप बेहद खूबसूरत लुक पा सकती हैं। आइए जानें ऐसे ही कुछ ब्लाउज डिजाइन्स के बारे में-

डोरी वाले ब्लाउज डिजाइन

janhvi kapoor dori blouse design

आमतौर पर क्लासिक बैकलेस ब्लाउजेज में डोरी वाला पैटर्न देखने को मिलता है और यह देखने में काफी आकर्षक लगता है। यहां पर जाह्नवी कपूर ने चर्चित फैशन डिजाइन अबु जानी और संदीप खोसला का लहंगा पहना है और उसके साथ डोरी वाले ब्लाउज डिजाइन की पेयरिंग की है। डोरी वाले डिजाइन में भी कई तरह के ऑप्शन अपनाए जा सकते हैं। अगर आप बैकलेस ब्लाउज पहनने में कंफर्टेबल नहीं हैं तो आप डीप बैक वाला ब्लाउज डिजाइन चुन सकती हैं और उसके साथ ऊपर की तरफ डोरी लगवा सकती हैं। बंधी हुई डोरियां ब्लाउज को बेहद अट्रैक्टिव बना देती हैं। आप चाहें तो स्क्वेयर या गोल डिजाइन वाले बैक के साथ Horizontal डोरियां लगवा सकती हैं। इसके अलावा ब्लाउज के बैक साइड में बीचोंबोच थोड़ा गैप रखते हुए इस हिस्से में डोरियां लगवा सकती हैं।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन

kareena kapoor off shoulder blouse design

अगर आप समर्स में बोल्ड लुक पाना चाहती हैं तो ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। करीना कपूर ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में इसी तरह का ब्लाउज डिजाइन पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। स्वीट हार्ट नेकलाइन वाले इस ब्लाउज डिजाइन में pearl tassels बेजोड़ लग रहे हैं। अबु जानी और संदीप खोसला का यह ब्लाउज डिजाइन अपने डिफरेंट लुक के कारण लंबे समय तक चर्चा में रहा था। ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन में भी आप अपने पसंद के अनुसार एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आप चाहें तो ब्लाउज के ऊपरी, शोल्डर वाले हिस्से या बैक में एंब्रॉएड्री करा सकती हैं। प्रिंटेड और पाइपिंग लगे ऑफशोल्डर ब्लाउज भी स्मार्ट लुक देते हैं। इसके अलावा आप ब्लाउज में सीक्वेंस वर्क या इलास्टिक वाला पैटर्न भी ट्राई कर सकती हैं। Tassels Neckline वाला प्लेन ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन भी साड़ी की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करता है।

इसे जरूर पढ़ें:Summer Fashion Tips: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति की इन समर ड्रेसेस से इंस्पिरेशन लेकर अपने लुक को बनाइए ग्लैमरस

वी नेक ब्लाउज डिजाइन

deepika padukone v neck blouse design

चाहें महिलाएं किसी भी साइज की हों, वी नेक ब्लाउज डिजाइन उन पर हमेशा सुंदर दिखते हैं। Bust line के अनुसार इस ब्लाउज डिजाइन के वी नेक की डेप्थ रखी जा सकती है। अगर Bust line छोटा है तो इसके अनुसार वी नेक थोड़ा छोटा जा सकता है, वहीं जिन महिलाओं के कंधे चौड़े हैं और Bust size ज्यादा है, वे ग्लैमरस लुक पाने के लिए वी नेक को थोड़ा गहरा भी रख सकती हैं। आप चाहें तो वी नेक आगे के बजाय पीछे की तरफ भी रख सकती हैं। दीपिका पादुकोण ने भी इसी तरह का ब्लाउज डिजाइन पहना है, जिस पर हल्की एंब्रॉएड्री उन्हें खूबसूरत लुक दे रही है।

इसे जरूर पढ़ें:टीवी और फिल्म एक्ट्रेस साक्षी तंवर के स्टाइलिश लुक्स से लीजिए इंस्पिरेशन

की होल बैक ब्लाउज डिजाइन

karisma kapoor keyhole blouse design

अगर आप स्क्वेयर या गोल गले के बजाय ब्लाउज डिजाइन में नया पैटर्न चाहती हैं तो की-होल ब्लाउज डिजाइन आपको आकर्षक लगेंगे। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन में आपको कई ऑप्शन मिलते हैं। आप ब्लाउज में सिंगल की-होल रख सकती हैं। कुछ इसी तरह के लुक में यहां करिश्मा कपूर नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड साड़ी के साथ इस ब्लाउज डिजाइन की पेयरिंग की है। की-होल वाले ब्लाउज डिजाइन में आप गोल, स्क्वेयर शेप या सर्किल के आकार वाले होल्स रख सकते हैं। अगर आपको मल्टिपल की-होल्स वाले डिजाइन पसंद हैं तो आप ब्लाउज डिजाइन में इनका आकार थोड़ा छोटा रख सकती हैं। ब्लाउज में अपनी इच्छानुसार की होल्स फ्रंट या बैक में बनवाए जा सकते हैं।

Recommended Video

समर्स में इन ब्लाउज डिजाइन्स से आप एथनिक ड्रेसेस में पा सकती हैं स्टाइलिश लुक। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। फैशन से जुड़ी अपडेट्स पाने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP