herzindagi
summer kurti trends

गर्मियों में स्टाइलिश लुक पाने के लिए ट्राई करें ये डिजाइनर कुर्तियां

अगर आप कुर्ती पहनने की शौकीन हैं तो आप गर्मियों में डेली वियर में पहनने के लिए ये लेटेस्ट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2022-06-20, 11:56 IST

गर्मियों में महिलाएं कुर्तियों को ज्यादा पहनना पसंद करती हैं क्योंकि कुर्ती न सिर्फ आरामदायक होती हैं बल्कि स्टाइलिश भी लगती हैं। साथ ही, आप कुर्तियों को डिफरेंट तरीकों से किसी फेस्टिव, ऑफिस, कॉलेज, पार्टी या फिर कैजुअल यानि डेली वियर में आसानी से पहन सकती हैं। वैसे तो आपको गर्मियों में पहनने के लिए कई तरह के कुर्ती के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे लेकिन बेहतर होगा कि आप ऐसे डिजाइन सेलेक्ट करें, तो समर के हिसाब से एकदम परफेक्ट हों।

हालांकि, ज्यादातर महिलाएं ऐसी कुर्तियों को सेलेक्ट करती हैं, जिसके प्रिंट कुल और ठंडे होते हैं। लेकिन अगर आपके कुर्तियों के डिजाइन समझ नहीं आ रहे हैं, तो यह लेख आपके काम आ सकता है। क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट कुर्तियों के आइडियाज लेकर आए हैं, जिन्हें आप जींस या फिर पैंट के साथ आसानी से पहन सकती हैं।

शॉर्ट स्लीवलेस कुर्ती

Kurti ke desings in hindi

अगर आप गर्मियों में थोड़ा स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो आप जींस के साथ शॉर्ट स्लीवलेस कुर्ती सेलेक्ट कर सकती हैं। शॉर्ट कुर्ती में न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा और बल्कि आपको आराम भी मिलेगा। (शरारा कुर्ता की 5 लेटेस्‍ट डिजाइंस) आप शॉर्ट कुर्ती को कई तरह डिफरेंट तरीके से वियर कर सकती हैं जैसे- आप शॉर्ट कुर्ती में हाफ स्लीव्स की प्रिंटेड कुर्ती या फिर आपको शॉर्ट कुर्ती में कई तरह के प्रिंट मिल जाएंगे। आप कुर्ती का डिजाइन जींस या फिर प्लाजो, लेगिंग्स के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-गर्मियों वाले कुर्ते के लेटेस्ट डिज़ाइन देखिये, इनके साथ आपको सलवार पहनने की जरुरत नहीं है

प्रिंटेड कुर्ती

kurti designs for women

गर्मियों में प्रिंटेड कुर्ती वियर करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर आप ऑफिस या फिर डेली डे में कुछ डिफरेंट तलाश रही हैं, तो आप प्रिंटेड कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइन सेलेक्ट कर सकती हैं। इन दिनों ब्लैक और सॉफ्ट कॉटन के फेब्रिक्स की कुर्तियों का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। आपको कई तरह के डिजाइन बाजार में मिल जाएंगे लेकिन बेहतर होगा कि आप लाइट कलर के कुर्ती के प्रिंट सेलेक्ट करें।

प्लेन कुर्ती

गर्मियों में कई महिलाओं को ज्यादा चमक-दमक के कपड़े पहनना पसंद नहीं होते हैं इसलिए वह अपने वार्डरोब में प्लेन और सिंपल कपड़े पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी इन महिलाएं में शामिल हैं, तो आप जींस के साथ प्लेन कुर्ती पहन सकती हैं। प्लेन कुर्ती पहनने में न सिर्फ स्टाइलिश लगती हैं बल्कि कुर्ती पहनने के बाद आपको गर्मी का एहसास भी नहीं होगा।

लॉन्ग कट कुर्ती

Short kurti designs

अगर आप कुर्ती में कुछ ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो आप डिजाइनर कुर्ती जैसे- फ्रंट कट या फिर साइट कट डिजाइन की कुर्ती वियर कर सकती हैं। इन कुर्तियों में न सिर्फ आप अट्रैक्टिव लगेंगी बल्कि आप इन कुर्तियों को आसानी से जींस के साथ भी वियर कर सकती हैं। (हर मौके के लिए परफेक्ट हो सकते हैं ये 5 कुर्ती डिजाइन)

हालांकि, आपको कुर्ती में कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे लेकिन बेहतर होगा कि आप इन्हें आप बाहर से फेब्रिक लाकर भी डिजाइन करवा सकती हैं। खुद डिजाइन करवाने का फायदा यह होगा कि आप कुर्ती का कॉलर या बिना कॉलर के डिजाइन करवा सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-अगर मोटी दिखने की वजह से नहीं पहनती हैं कुर्ती तो आजमाएं ये रुल्स और दिखें स्लिम

हालांकि, बहुत- सी महिलाओं को ब्लैक कलर की कुर्ती पहनना काफी पसंद होता है लेकिन बेहतर होगा कि आप लाइट और हल्के कलर के कुर्तियां सेलेक्ट करें। क्योंकि लाइट कलर में आपको गर्मी का एहसास कम होगा। साथ ही, आप प्लेन कुर्ती को जींस, प्लाजो, पैंट आदि के साथ आसानी से वियर कर सकती हैं। वहीं, अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं, तो आप इसे कलरफुल दुपट्टे के साथ भी पहन सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Google, Blog and Instagram)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।