Style DIY: डेनिम जींस को दें नया टच, घर पर बनाएं स्पार्कल पैंट

जींस पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन अगर सिंपल जींस का लुक ही चेंज हो जाए तो इसे पहनने के बाद हम और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आते हैं। इस तरह की जींस को आप घर पर खुद तैयार कर सकती हैं। 
image

जींस पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से ऑफिस हो या कोई इवेंट सबसे कम्फर्टेबल कपड़ों में से एक होती है जींस। लेकिन हर बार एक जैसी जींस पहनकर हमें भी अजीब लगने लगता है। ऐसे में हम कुछ ऐसे डिजाइंस को ट्राई करते हैं, जो अलग नजर आए। लेकिन जब उन्हें मार्केट से जाकर खरीदते हैं, तो उसमें पैसे ज्यादा लगते हैं।

ऐसे में आप घर पर टीवी एक्ट्रेस श्वेता महादिक के तरीके से अपने लिए जींस को डिजाइन करा सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको ज्यादा पैसे खर्च करने के बाद जींस को दोबारा से डिजाइन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए आपको बताते हैं कैसे आप घर पर डिजाइन करके स्टाइल कर सकती हैं।

जींस को रीक्रिएट करने का तरीका

Denim jeans

  • पुरानी जींस
  • स्पार्कल
  • ग्लू

इस तरह करें जींस तैयार

  • इसे बनाने के लिए आपको एक पुरानी जींस लेनी है।
  • इसके बाद फैब्रिक ग्लू को लगाना है और पिन की मदद से सारे स्टोन जींस पर पेस्ट करने हैं।
  • अब इसे अच्छे से सूखने देना है।
  • फिर इसमें आप चाहें तो स्टोन को ऐड कर सकते हैं।
  • इसके बाद इसे स्टाइल करना है।

इस तरह करें जींस स्टाइल

Sparkel jeans

  • इस जींस को स्टाइल आप पार्टी में कर सकती हैं। इस तरह की जींस को पहनने के बाद आपका लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही, आपको ज्यादा ऑप्शन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • इसे आप क्रॉप टॉप या टी-शर्ट के साथ वियर कर सकती हैं। इससे भी आपकी जींस पहनने के बाद अच्छी लगेगी।
  • जींस को कुर्ती के साथ करें वियर। अगर आप कुछ अट्रैक्टिव ट्राई करना चाहती हैं, तो जींस को कुर्ती के साथ ट्राई कर सकती हैं।

श्वेता महादिक के बताए गए इस तरीके को ट्राई करके आप अपनी जींस को बिना ज्यादा पैसा खर्च किए नया टच दे सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको ब्रॉड से जाकर किसी भी जींस को लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आपकी पुरानी जींस भी दोबारा इस्तेमाल में आ जाएगी। इस बार इस तरीके को ट्राई करके देखें। शायद आपको भी जींस को रीयूज करके पहनने में ज्यादा मजा आ सके।

इसे भी पढ़ें: पुरानी जींस से बैग्स ही नहीं बल्कि ये भी बना सकते हैं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP