व्हाइट कलर को बनाना है Closet का हिस्सा, सोनाक्षी के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आप व्हाइट कलर को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो आपको सोनाक्षी सिन्हा के इन लुक्स से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए।

sonakshi sinha in white dress

फिल्म दबंग से बड़े परदे पर कदम रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा की पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिल में जगह बनाई। अपने फिल्मी करियर में सोनाक्षी ने कई तरह के रोल परदे पर प्ले किए हैं। यही कारण है कि आज उनका नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में लिया जाता है। वैसे सोनाक्षी ने अपने एक्टिंग से ही लोगों का दिल नहीं जीता, बल्कि वह स्टाइल के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है। सोनाक्षी अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं और हर बार उनका एक न्यू लुक ही उनके फैन्स को देखने को मिलता है। इतना ही नहीं, सोनाक्षी किसी एक कलर, स्टाइल या पैटर्न को कई डिफरेंट अंदाज में पहनती हैं। उनका स्टाइलिंग सेंस उन्हें अन्य एक्ट्रेसेस से अलग करता है। अगर आप भी सोनाक्षी सिन्हा की फैन हैं और उनकी तरह दिखना चाहती हैं तो आपको उनके अलग-अलग लुक्स जरूर इंस्पायर करेंगे। आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा के कुछ व्हाइट कलर लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी यकीनन काफी पसंद आएंगे। तो चलिए देखते हैं ब्यूटीफुल सोनाक्षी के कुछ डिफरेंट व्हाइट कलर लुक्स-

पहला लुक

sonakshi sinha in white inside

इस लुक में सोनाक्षी ने व्हाइट पैंट सूट पहना है, जिसे उन्होंने ब्लैक कलर के साथ टीमअप किया है। इस लुक में सोनाक्षी ने studio_nk @concept_84 ब्रांड का आउटफिट कैरी किया है। इस लुक में सोनाक्षी ने accessorizeindiaofficial की एसेसरीज पहनी है। लेयरिंग नेकपीस देखने में काफी यूनिक व स्टाइलिश लग रहे हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से सोनाक्षी ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इसे भी पढ़ें:Summer Fashion: सोनाक्षी सिन्हा की इन 10 स्टाइलिश समर ड्रेसेस से आप भी लीजिए इंस्पिरेशन

दूसरा लुक

sonakshi sinha in white inside

सोनाक्षी का यह लुक केजुअल है और काफी अच्छा लग रहा है। इस लुक में सोनाक्षी ने व्हाइट कलर की स्लीवलेस tee पहनी है, जिसके उपर BIGGERthanthem स्लोगन लिखा है। इसके साथ सोनाक्षी ने ब्लू डेनिम को टीमअप किया है। ओपन हेयर और लाइट मेकअप में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

तीसरा लुक

sonakshi sinha in white inside

अगर आप अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो आपको सोनाक्षी का यह लुक जरूर पसंद आएगा। इस लुक में सोनाक्षी ने व्हाइट कलर के शर्ट के साथ ब्लू बॉटम कैरी किया है, जो देखने में काफी स्टाइलिश लग रहा है। इस व्हाइट शर्ट को नीचे से नॉट लुक दिया गया है, वहीं इसके स्लीव्स का रफल्स डिजाइन इसे और भी खास बना रहा है। इसके साथ सोनाक्षी ने व्हाइट पम्पस कैरी किए है। वहीं लाइट मेकअप और ओपन हेयर से सोनाक्षी ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

चौथा लुक

sonakshi sinha in white inside

इस लुक में सोनाक्षी ने व्हाइट के साथ ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन कैरी किया है। इस लुक में सोनाक्षी ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है, जिसके साथ उन्होंने एसिमेट्रिकल स्कर्ट पहनी है। साथ ही ब्लैक कलर की शार्ट जैकेट को भी अपने लुक का हिस्सा बनाया है। इस लुक में सोनाक्षी ने अपने आईमेकअप को भी बोल्ड लुक बनाया है और ब्लैक हील्स पहने हैं।

इसे भी पढ़ें:सोनाक्षी सिन्हा का नया beach bride फैशन शूट देखा है आपने?


पांचवा लुक

अगर आप अपनी प्लेन व्हाइट साड़ी को एक ट्विस्ट के साथ पहनना चाहती हैं तो आपको सोनाक्षी का यह लुक देखना चाहिए। इस लुक में सोनाक्षी ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है। अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए सोनाक्षी ने व्हाइट कलर की केप कैरी की है। अपने इस लुक में सोनाक्षी ने आईमेकअप पर अधिक फोकस किया है और हेयर्स में बन बनाया है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(Insta,aslisona)
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP