बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का फैशन हमेशा ही उनके फैंस को पसंद आता है। अगर आप भी सोनक्षी सिन्हा की तरह दिखती हैं तो आपको ये जरुर जानना चाहिए कि आपको किस तरह का फैशन कैरी करना चाहिए। सोनाक्षी सिन्हा की हाइड लंबी है उनका कर्वी फिगर उन्हें हिरोइन से डिफ्रेंट लुक देता है। हालांकि ऐसा कई बार हुआ है जब सोनाक्षी सिन्हा को उनके कर्वी फिगर के लिए सुनना पड़ा है। लेकिन क्या कर्वी फिगर की लड़कियों को फैशन करने से पहले सोचने की जरुरत है। अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं तो आपको सोनाक्षी सिन्हा का फैशन फोलो करने की जरुरत है।
साड़ी वाला स्टाइल

Image Courtesy: @aslisona/Instagram
सोनाक्षी सिन्हा कर्वी फिगर वाली हिरोइन हैं। इंडिया में ज्यादातर लड़कियों का फिगर ऐसा ही है लेकिन कर्वी फिर की लड़कियों को कैसी साड़ी पहनना चाहिए ये आप सोनाक्षी सिन्हा से सीख सकती हैं। सोनाक्षी सिन्हा के शोल्डर ब्रॉड हैं इसलिए वो साड़ी के साथ ऐसे ब्लाउज़ पहना पसंद करती हैं जिससे उनकी शोल्डर लाइन साफ दिखे। इस तरह के ब्लाउज़ के साथ जब सोनाक्षी साड़ी पहनती हैं तो वो पतली और ग्लैमरस लगती हैं। हालांकि इस तरह के ब्लाउज़ किसी पतली या लंबी लड़की पर उतने अच्छे नहीं लगेंगे जितना की सोनाक्षी सिन्हा जैसी कर्वी फिगर की लड़कियां इसें ग्लैमरस दिखेंगी।
शॉर्ट ड्रेस
Image Courtesy: @aslisona/Instagram
सोनाक्षी सिन्हा जैसी कर्वी फिगर वाली लड़कियों को ज्यादातर ये सुनन के लिए मिलता है कि क्योंकि उनकी हाइट ज्यादा है और कर्व्स की वजह से उन्हें शॉर्ट ड्रेसिस नहीं पहननी चाहिए। लेकिन आप सोनाक्षी सिन्हा को देखकर इस तरह की शॉर्ट ड्रेस जरुर कैरी करना चाहेंगी। शॉर्ट ड्रेस में सिर्फ पतली लड़कियां ही हॉट नहीं लगती बल्कि सोनाक्षी सिन्हा जैसी कर्वी फिगर गर्ल्स भी इसमें स्टाइलिश और हॉट दिखती हैं।
Read more:सोनाक्षी सिन्हा का नया beach bride फैशन शूट देखा है आपने?
ग्लैमरस गाउन

Image Courtesy: @aslisona/Instagram
ग्लैमरस गाउन में जितनी दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ हॉट दिखती हैं सोनाक्षी सिन्हा उससे भी ज्यादा ग्लैमरस नज़र आती हैं। कर्वी फिगर गर्ल्स पर गाउन की शेप भी अच्छी आती है और वो हर तरह के गाउन को आराम से कैरी कर सकती हैं। बैकलेस गाउन हों या ग्लैमरस शॉर्ट ड्रेस सोनाक्षी सिन्हा जैसी कर्वी फिगर गर्ल के लिए हर तरह का फैशन है परफेक्ट।
Read more:राजकुमारी डायना की sexy dresses से लेकर खूबसूरत gown की झलकियाँ
ऑफ शोल्डर एंड हॉट पैंट

Image Courtesy: @aslisona/Instagram
कर्वी गर्ल्स हॉट पैंट और ऑफ शोल्डर पहनने से कतराती हैं। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने दोनों को ही एक साथ कैरी किया है और उनका ये लुक आपको किसी भी ग्लैमरस डीवा से कम नहीं लगेगा। अगर आप अपने लिए अब तक हॉट पैंट लेने से पहले हिचकिचा रही थी तो अब आप इन गर्मियों में ये फैशन करना ना भूलिएगा। साथ ही ऑफ शोल्डर ड्रेस भी कर्वी गर्ल्स पर खूब जचती है।
Read more:दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की तरह सेक्सी फिगर चाहती हैं तो रोजाना शीर्षासन करें
बाजू फैट को कैसे छुपाएं
Image Courtesy: @aslisona/Instagram
सोनाक्षी सिन्हा का सारा फिगर बेस्ट है लेकिन कई बार कर्वी गर्ल्स को आपनी बाजूओं के फैट की वजह से ड्रेस कैरी करने में परेशानी होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप सोनाक्षी सिन्हा की तरह ऐसी ड्रेस कैरी करें जिसमें आपकी शोल्डर लाइन साफ दिखे और बाजूओं पर इस तरह की डिज़ाइनर स्लीव्स हो। वैसे इस तरह की लड़कियों को कोल्ड शोल्डर आउटफिट भी अच्छे लगते हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों