सोनाक्षी सिन्हा अपनी एक्टिंग को लेकर हमेशा से ही लोगों का दिल जीत रही हैं। हीरामंडी में भी उनकी बेहतरीन एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया है। आजकल सोशल मीडिया पर उनके लुक्स काफी ट्रेंड कर रहे हैं। एथनिक आउटफिट में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। अगर आप भी उन्हें पसंद करती हैं, तो इनके लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा।
सोनाक्षी सिन्हा का सूट लुक
View this post on Instagram
अगर आपको किसी पार्टी में सूट पहनना है, तो इसके लिए आप सोनाक्षी सिन्हा के ब्लू वेलवेट सूट को वियर कर सकती हैं। जिस तरह के सूट को सोनाक्षी सिन्हा ने वियर किया है। इसमें डबका और आरी वर्क एम्ब्राइडरी हो रखी है। इससे सूट हैवी लग रहा है। इसे ए एंड आर (A&R) ने डिजाइन किया है। आप भी मार्केट से इस तरह के सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इसमें आपको कलर अलग-अलग मिल जाएंगे। जिसे ट्राई करके आप अपना लुक परफेक्ट बना सकती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा का ब्लैक साड़ी लुक
View this post on Instagram
अगर आपको ब्लैक कलर साड़ी पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप सोनाक्षी सिन्हा के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ब्लैक कलर साड़ी को वियर किया है। यह सिल्क बॉर्डर साड़ी है, जो काफी अट्रैक्टिव लग रही है। अगर आप शादी में जा रही हैं, तो इस तरह की साड़ी को वियर कर सकती हैं। इसके साथ आप फुल स्लीव्स ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। साथ में ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 2,000 से 3,000 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Easy Tips: इन टिप्स से वार्डरोब में रखें अपना हैवी लहंगा, कई सालों तक रहेगा नया जैसा
सोनाक्षी सिन्हा का रेड लहंगा लुक
View this post on Instagram
अगर आपको लहंगा पहनना पसंद है, तो इसमें भी आप अलग-अलग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। सोनाक्षी सिन्हा में हैवी वर्क वाले लहंगे को स्टाइल किया है। इसमें ऊपर के ब्लाउज पर भी हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क हुआ है। चुन्नी में सिर्फ गोटा लगाया है, ताकि यह लुक सिंपल के साथ-साथ अच्छा लगे। इस तरह के लहंगा आप चाहें, तो शादी के बाद होने वाले फंक्शन में भी वियर कर सकती हैं। इससे भी आपका लुक अच्छा लगेगा।
सोनाक्षी सिन्हा के ऐसे ही एथनिक लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: लहंगे में लंबी दिखने के लिए करें इन स्टाइलिंग टिप्स को फॉलो
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों