Lehenga Designs : अगर आपकी हाइट है कम तो ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले लहंगे करें ट्राई

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले लहंगे दिखाने जा रहे हैं जिन्हें शोर्ट हाइट वाली गर्ल्स शादी जैसे खास मौके पर वियर कर सकती हैंष

lehenga designs for short height girls

शादी जैसे खास मौके पर अट्रैक्टिव लुक के लिए लहंगा बेस्ट ऑप्शन है लेकिन कई महिलाएं हाइट कम होने की वजह से लहंगा नहीं पहनती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो समझती हैं कम हाइट होने की वजह से लहंगा उनके ऊपर सूट नहीं करेगा पर ऐसा नहीं हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले लहंगे दिखाने जा रहे हैं जिन्हें कम हाइट वाली महिलाएं शादी जैसे खास मौके पर वियर कर सकती हैं। वहीं इस तरह के लहंगे में जहां आप अट्रैक्टिव लगेंगी तो साथ ही भीड़ से भी अलग नजर आएंगी।

ऑर्गेंजा लहंगा

organza lehenga

इन दिनों इस तरह का ऑर्गेंजा लहंगा काफी ट्रेंड में है और अगर आप अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप इस तरह का लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। यह लहंगा ऑरेंज कलर में हैं और इसमें गोल्ड-टोन्ड एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है। वहीं इस लहंगे के साथ आप मैचिंग झुमके पहन सकती हैं साथ ही फुटवियर में आप हील्स या जुती वियर कर सकती हैं। वहीं इस आउटफिट के साथ न्यूड शेड मेकअप बेस्ट रहेगा। यह लहंगा आप ऑनलाइन ले सकती हैं या फिर बाजार में भी इस तरह के लहंगे आपको कई सारे डिजाइन में मिल जाएंगे जिन्हें आप 1000 से 1500 तक की कीमत में खरीद सकती हैं ।

नेट लहंगा

net lehenga for short height girls

यह लहंगा भी शॉर्ट हाइट वाली महिलाएं ट्राई कर सकती हैं। ओलिव कलर का ये लहंगा नेट में हैं और इस लहंगे में जरी वर्क किया हुआ है। इस तरह के लहंगे को आप स्लीवलेस ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं। वहीं इस लहंगे में अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए आप इस आउटफिट के साथ मैचिंग ज्वेलरी पहन सकती हैं साथ ही फुटवियर में हील्स या मिड हील्स पहन सकती हैं। ये लहंगा आपको बाजार और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर कई सारे डिजाइन और कलर ऑप्शन में 1500 तक की कीमत में मिल जाएगा।

हैवी वर्क लहंगा

new designs lehenga for short girls

अट्रैक्टिव लुक के लिए इस तरह का लहंगा भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कम हाइट वाली महिलाएं इस तरह के लहंगे को वियर कर सकती हैं। इस लहंगे में हैवी स्कर्ट और सिंपल नेट वाला दुप्पटा है साथ इस लहंगे के साथ जो ब्लाउज हैं वो भी सिंपल हैं जिसकी वजह से ये लहंगा देखने में काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। वहीं इस तरह के लहंगे को आप मिनिमल ज्वेलरी के साथ वियर कर सकती हैं साथ फुटवियर में मीडियम हील्स वियर कर सकती हैं। यह लहंगा आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन में आसानी से बाजार या ऑनलाइन दोनों ही जगह 1200 तक की कीमत में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें :सैंडल के ये डिजाइंस आपके ब्राइडल लुक को बनाएंगे अप-टू-डेट

अगर आपको यह लहंगे पसंद आए तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Image Credit-textileinfomedia, myntra, kreeva

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP