Off Shoulder Lehenga: समर वेडिंग में स्टाइल करें ऑफ शोल्डर लहंगा, देखें डिजाइंस

शादी में जाना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन सुंदर हम तभी लगते हैं, जब लेटेस्ट डिजाइन के आउटफिट को स्टाइल करते हैं। इससे लुक में चार चांद लग जाते हैं।

off shoulder lehenga designs

Off Shoulder Lehenga Designs: शादी में सबसे अलग दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी शादी का कार्ड आता है, तो हम सबसे पहले यही बात सोचते हैं कि किस आउटफिट को स्टाइल करें। यही वजह है कि हम बाजार से जाकर अक्सर कपड़ों की खरीदारी करते हैं, कोई अपने लिए साड़ी खरीदता है, तो किसी को पसंद होता है कि वो लहंगा पहनें। इस बार कुछ नए डिजाइन का लहंगा वियर करें। इसमें आपका लुक अलग लगेगा। साथ ही, आपको कुछ लहंगे में नया डिजाइन ट्राई करने को मिलेगा।

ऑफ शोल्डर शिमर वर्क लहंगा

Shimmer work lehenga designs

अगर आप लहंगे में लेटेस्ट डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो इसके लिए आप इस शिमर वर्क ऑफ शोल्डर लहंगा को वियर कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें ऊपर के ब्लाउज में शिमर वर्क मिलता है। नीचे के लहंगे में भी सीक्वेंस वर्क बॉर्डर में मिलेगा। चुन्नी आपको सिंपल मिलेगी। इस तरह के लहंगे शादी में पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इस तरह के नेट फैब्रिक में तैयार किए जाते हैं, जो आपको मार्केट में 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे।

मिरर वर्क ऑफ शोल्डर लहंगा

Mirror work lehenga designs

अगर आपको हैवी लुक में लहंगा वियर करना है, तो इसके लिए आप मिरर वर्क एम्ब्राइडरी वाले लहंगे को खरीदकर शादी में पहन सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्था लगेगा। इसमें आपको ऊपर के ब्लाउज में आपको किसी तरह की कोई एम्ब्राइडरी नहीं मिलेगी। नीचे के लहंगे में मिरर वर्क मिलेगा। इससे लुक सटल लगेगा। वहीं चुन्नी के बॉर्डर पर भी मिरर लगे मिलेंगे। इससे लुक और अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको ऑर्गेंजा फैब्रिक में मिलेंगे। जिसे आप 2,500 से 3,000 रुपये में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: lehenga Designs:गर्मियों के मौसम में शादी कर रही हैं, तो लहंगे के ये डिजाइंस लगेंगे अच्‍छे

ऑफ शोल्डर लहंगा सेट

Floral designs off shoulder lehenega

गर्मियों में सिंपल और लाइट एम्ब्रॉयडरी वर्क वाले कपड़े पहनना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में आप भी सिंपल लेकिन शादी के हिसाब से पहनने वाले लहंगे को खरीदकर वियर कर सकती हैं। इसमें आजकल फ्लोरल प्रिंट लहंगा को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको लहंगा और ब्लाउज दोनों में यह डिजाइन मिल जाएंगे। चुन्नी आपको नेट की मिलेगी। इस तरह के लहंगे के साथ आप स्टोन वर्क ज्वेलरी वियर कर सकती हैं। लहंगे आपको मार्केट में 3,000 रुपये में मिल जाएंगे।

इस तरह के लहंगे को आप स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Shloka Mehta Fashion: एक्सपेंसिव लुक पाने के लिए श्लोका मेहता के लहंगा लुक्स को किया जा सकता है री-क्रिएट, जानें कैसे?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Aza Fashion

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP