herzindagi
stylish mirror work lehenga designs in hindi

शीशे के वर्क वाले ये लहंगे आपके लुक को बनाएंगे खास, देखें डिजाइंस

लहंगे को स्टाइल करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी बॉडी टाइप का खास ख्याल रखना होगा। साथ ही स्टाइलिंग के लिए आप सेलिब्रिटीज के लुक्स से इंस्पायर हो सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-05-04, 15:37 IST

लगभग हर फंक्शन जैसे किसी शादी के लिए हम खासकर लहंगा पहनना पसंद करते हैं। वहीं आपको इसके कई डिजाइन और पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे। डिजाइन की बात करें तो आजकल मिरर वर्क डिजाइन के पैटर्न को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं ये ज्यादातर देखने में और कैरी करने में काफी वजन के होते हैं। 

वहीं हैवी डिजाइन के कारण कई बार हम मिरर वर्क लहंगे को स्टाइल करते समय काफी कंफ्यूज हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मिरर वर्क लहंगे के कुछ खास डिजाइंस और बताएँगे इन लुक्स को स्टाइल करने के कुछ आसान टिप्स ताकि आपका लुक दिखे अप-टू-डेट। 

रेड कलर लहंगा 

red colour lehenga

लाल रंग के इस खूबसूरत शीशे से भरे लहंगे को डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। वहीं इस तरह का मिलता-जुलता लहंगा आपको मार्केट में करीब 4000 रुपये से लेकर 8000 रुपये में मिल जाएगा।

HZ Tip : इस तरह के लहंगे के साथ आप बालों के लिए स्लीक बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं। साथ ही मेकअप के लिए आप ब्राउन कलर को चुन सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : साड़ी से लेकर लहंगा स्कर्ट के साथ स्टाइल करें ट्यूब स्टाइल ब्लाउज, दिखेंगी बोल्ड

मल्टी-कलर लहंगा 

multi color lehenga

आजकल मल्टी-कलर को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर गोपी वैद द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह के मिलते-जुलते लहंगे आपको मार्केट में लगभग 3500 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे।

HZ Tip : इस तरह के लहंगे के साथ आप कानों में ग्रीन या मैरून स्टोन वाले हैवी इयररिंग्स को पहन सकती हैं। साथ ही बालों के लिए आप ओपन हेयर स्टाइल चुनें और फ्रंट स्टाइलिंग के लिए ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : सबकी निगाहें टिक जाएंगी आप पर जब दोस्त की शादी में पहनेंगी स्टाइलिश लहंगे

सिंगल कलर लहंगा 

brown color lehenga

ब्राउन कलर के इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर वाणी वत्स ने डिजाइन किया है। वहीं इस तरह के सिंगल कलर में आपको कई तरह के लहंगे मिल जाएंगे। बता दें कि इस तरह का मिलता-जुलता लहंगा आपको मार्केट में लगभग 2500 रुपये से लेकर 6000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip : इस तरह के लहंगे के साथ आप चांद बाली स्टाइल इयररिंग्स पहन सकती हैं। साथ ही बालों के लिए ओपन कर्ल्स हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।

 

 

अगर आपको मिरर वर्क लहंगे के ये डिजाइंस और उससे जुड़े स्टाइलिंग टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।