Sleevless Blouse Design: करवा चौथ पर महिलाएं अपने लिए अलग-अलग तरीके के आउटफिट को स्टाइल करती हैं। कई सारी ऐसी होती हैं जो साड़ी या फिर लहंगा पहनना ही सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इनके साथ ट्रेंडी डिजाइन वाले स्लीवलेस ब्लाउज स्टाइल करें। इससे आप खूबसूरत भी नजर आएंगी। साथ ही सबसे अलग भी दिखाई देंगी।
डीप नेक स्लीवलेस ब्लाउज (Sleevless Blouse Designs)
अगर आप लहंगा वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप डीप नेकलाइन वाले स्लीवलेस ब्लाउज वियर कर सकती हैं। इस ब्लाउज में आपको आगे और पीछे दोनों तरफ से डीप नेकलाइन मिलेगी। इसकी जो बाजू होंगी वो चौड़े स्टेप वाली होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इमें किसी तरह की कोई डोरी नहीं लगेगी। इस तरह के ब्लाउज में आपको हुक भी पीछे की तरफ लगाना होगा। मौनी राय ने इस तरीके का ब्लाउज ही वियर किया है। जिसे vasavishahlabel ने डिजाइन किया है। आप भी इस तरीके के ब्लाउज को डिजाइन करा सकती हैं और करवा चौथ पर वियर कर सकती हैं।
नूडल स्ट्रैप ब्लाउज ( How To Style Sleevless Blouse)
अगर आप साड़ी के साथ स्टाइलिश लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके साथ आप नूडल स्ट्रैप वाले स्लीवलेस ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। इस तरीके के ब्लाउज डिजाइन स्टाइल करने में काफी अच्छे लगते हैं। इसमें आप चाहे तो जिक जैक वाले नूडल स्ट्रैप को डिजाइन करा सकती हैं। वरना आफ चाहे तो सिंपल भी इसे रख सकती हैं जिस तरीके से इस फोटो में श्रद्धा कपूर ने वियर किया है। आप चाहे वो हैवी वर्क के साथ इस तरह के ब्लाउज को लहंगे के साथ वियर कर सकती हैं।
HZ Tips: इसके साथ आप नेकलेस और साइड ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: 50 की उम्र के बाद भी नजर आएंगी ग्लैमरस, ब्लाउज की ये डिजाइंस करें ट्राई
हार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन (Sleeveless Blouse Designs For Plain Sarees)
अगर आप करवा चौथ पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इस बार साड़ी के साथ हार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के ब्लाउज (स्लीवलेस ब्लाउज स्टाइल टिप्स) में आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। जिन्हें विर करके आप खूबसूरत लग सकती हैं। इस फोटो में अनन्या पांडे ने हार्ट नेक ब्लाउज वियर किया है। आप भी इस तरीके के ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। ये सिंपल और क्लासी ब्लाउज डिजाइन।
इसे भी पढ़ें: इन सिंपल स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन में आप भी दिखेंगी मोहिनी
इन स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन को ट्राई करें और करवा चौथ लुक को कंप्लीट करें। इससे आप बेहद खूबसूरत नजर आएगी।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों