शादी में पहनने के लिए लाइट वेट सिल्क लहंगे के ये डिजाइंस देखें

सिल्क लहंगा देखने में बेहद रॉयल और क्लासी लुक देने में मदद करता है और इसे स्टाइल करने के लिए सबसे पहले आपको अपने बॉडी टाइप को समझना जरूरी होता है।

silk lehenga for wedding function in hindi

हर शादी के फंक्शन के लिए हम अप-टू-डेट दिखना पसंद करते हैं और इसके लिए हम अपने लुक को कई तरीके से स्टाइल भी करते हैं। वहीं बात अगर लहंगे की करें तो वैसे तो आपको मार्केट में भारी से भारी डिजाइन देखने को आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन वहीं अगर आप कुछ क्लासी और सिंपल लुक कैरी करना पसंद करती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं सिल्क फैब्रिक से बने ऐसे लहंगे को आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। तो आइए देखते हैं सिल्क लहंगे के ये लेटेस्ट डिजाइन और जानेंगे इसे स्टाइल करने की कुछ टिप्स।

चंदेरी सिल्क लहंगा

chanderi silk lehenga

इस तरह के प्लेन लहंगे में आप गोटा-पट्टी लैस को अलग-अलग तरीके से लगवा सकती हैं। साथ ही ऐसे ऑउटफिट के साथ आप चाहे तो प्रिंटेड सिल्क ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो ब्लाउज, लहंगा स्कर्ट और दुपट्टे का कलर एक जैसा रख सकती हैं।

HZ Tip : ऐसे लहंगे के साथ आप सिल्वर या एंटीक ज्वेलरी को कैरी कर सकती हैं। साथ ही आप बालों के लिए ओपन वेवी कर्ल्स हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :वेलवेट के फ्लोरल लहंगे को ऐसे पहनेंगी तो दिखेंगी आकर्षक

डुअल टोन सिल्क लहंगा

dual tone silk lehenga

इस तरह का लहंगा हर तरह के बॉडी टाइप के लिए परफेक्ट रहता है। बता दें कि इस तरीके के लहंगे के साथ आप चोकर के साथ हैवी झुमकी इयररिंग्स को स्टाइल करें। लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप ऐसे लहंगे के साथ मैचिंग या मल्टी-कलर का पोटली बैग कैरी कर सकती हैं। (सिल्क साड़ी के लेटेस्ट डिजाइंस)

HZ Tip : ऐसे ऑउटफिट के साथ मेकअप के लिए सटल लुक ही चुनें। बता दें कि मेकअप के लिए आप ड्युई बेस मेकअप के साथ लाइट पिंक ग्लॉसी लिप्स चुन सकती हैं। ऐसा करने से आपका लुक काफी खूबसूरत नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें :मॉडर्न लुक पाने के लिए ट्राई करें स्लिट कट लहंगे के ये डिजाइंस

बनारसी सिल्क लहंगा

banarasi silk lehenga

ऐसा लहंगा देखने में काफी क्लासी लुक देता है। साथ ही इस तरीके के ऑउटफिट के साथ आप ज्वेलरी के लिए आप गले से लगे चोकर सेट के साथ मैचिंग इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह का लहंगा वैसे तो हर बॉडी टाइप पर सूट करता है, लेकिन प्लस साइज वालों पर ऐसा लहंगा बेहद खिलकर नजर आता है। (बोट नेकलाइन के लिए स्टाइलिंग टिप्स)

HZ Tip : ऐसे बनारसी सिल्क लहंगे के साथ आप मेकअप के लिए न्यूड लुक चुन सकती हैं या केवल लिप्स के लिए मैरून कलर को चुन सकती हैं।

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये शादी के फंक्शन के लिए सिल्क लहंगे के ये लेटेस्ट डिजाइंस पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।

Image Courtesy : bunaai, tilfi,karagiri, perniaspopupshop

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP