शॉर्ट कुर्ती का क्रेज कभी महिलाओं के बीच कम नहीं हो सकता। कुर्ती पहनने से एलिगेंट लुक तो आता ही है, साथ में आपका फिगर भी अच्छा लगता है। इसलिए महिलाओं की वॉर्डरोब में अलग-अलग तरह के डिजाइन वाली कुर्ती मौजूद रहती है। वैसे तो शॉर्ट कुर्ती को आप प्लाजो के साथ भी कैरी कर सकते हैं। लेकिन ऑफिस जाने वाली महिलाओं को जींस के साथ कुर्ती पहनना पसंद होता है।
वह हर दिन अलग-अलग स्टाइल की कुर्ती पहनना चाहते हैं, लेकिन उन्हें स्टाइल समझ नहीं आता। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ अच्छे शॉर्ट कुर्ती डिजाइन के बारे में बताएंगे, जो आपके वेस्टर्न लुक में एथनिक का तड़का लगा देंगे।
जींस के ऊपर शॉर्ट कुर्ती के ये डिजाइन हर महिलाओं पर जचते हैं। इस तरह कुर्ती में वह पतली स्टाइलिश के साथ कम्फर्टबेल भी फील करती हैं। एम्ब्रॉयडरी शॉर्ट कुर्ती कई तरह के डिजाइन में आता है। इसमें आपको कई कुर्ती में बाजूओं पर फ्लोरल डिजाइन भी मिलेंगे। इसके अलावा एम्ब्रॉयडरी शॉर्ट कुर्ती पर गले के पास बने डिजाइन हाथों से कढ़ाई वाले और मशीर वाले भी मिलते हैं। सिंपल कुर्ती डिजाइन ढूंढ रहे लोगों के लिए यह बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें- Floral Saree Designs: नवरात्रि पर ब्यूटीफुल लुक के लिए स्टाइल करें ये फ्लोरल प्रिंट साड़ियां
चिकनकारी कुर्ती के कई तरह के डिजाइन मार्केट में आपको मिल जाएंगे। इसमें कई कुर्ती के डिजाइन साइड कट वाले होते हैं, लेकिन कई डिजाइन गोल घेरे वाले भी होते हैं। जिंस के साथ राउंड शेप वाली शॉर्ट कुर्ती एक अलग ही लुक देती हैं। यह आपके स्टाइलिश लुक में एथनिक का तड़का लगाने में मदद करेंगे। इन कुर्ती के साथ आप हाथ में चूड़ियां और झूमके भी पहन सकती हैं।
जींस के ऊपर फ्लोरल प्रिंटिड वाली शॉर्ट कुर्ती भी अच्छी लगती है। इन कुर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपके हर रंग की जिंस पर अच्छी लगेगी। फ्लोरल प्रिंटिड के कुर्ती डिजाइन कई तरह के आपको मार्केट में मिल जाएंगे। कई कुर्तियों में तरह-तरह के रंग मौजूद होते हैं, जो आपके किसी भी रंग के जींस के साथ मैच हो जाते हैं। ऑफिस के लिए ये सुंदर शॉर्ट कुर्ती डिजाइन आपको पसंद आएंगे।
इसे भी पढ़ें- A-Line Kurti Fashion: डेली वियर के लिए बेस्ट हैं ये ए-लाइन कुर्ती डिजाइंस, मिलेगा परफेक्ट लुक
जींस के ऊपर जयपुरी शॉर्ट कुर्ती भी महिलाओं पर खूब जचती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह हर बॉडी टाइप पर सुंदर लगते हैं। शॉर्ट कुर्ती में जयपुरी डिजाइन को सबसे बेस्ट माना जाता है। अगर आप अपनी अलमारी में कुर्तियों का सेट रखना पसंद करते हैं, तो इसमें आपके
अगर आपको शॉर्ट कुर्ती पहनने का शौक है, तो इसमें कॉलर के डिजाइन जरूर होने चाहिए। इस तरह के डिजाइन वाली कुर्ती आपको गोल गले वाली कुर्ती के मकुाबले अलग लुक देंगी। अगर आपको अलग-अलग तरह की शॉर्ट कुर्ती पहनने का शौक है, तो आपके पास इस तरह के डिजाइन भी जरूर ट्राई करने चाहिए। कॉलर वाली कुर्ती डिजाइन में आपको फ्लोरल और कढ़ाई वाले डिजाइन भी मिलेंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- amazone, myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।