herzindagi
black kurti designs

Kurti Designs: ऑफिस से लेकर किसी पार्टीवियर लुक के लिए खास हैं काले रंग की ये कुर्तियां, देखें डिजाइंस

स्टाइलिश दिखने के लिए हम आए दिन अपनी वार्डरोब में कपड़ों का बदलाव करते रहते हैं। इसके लिए हम ज्यादातर लेटेस्ट ट्रेंड के कपड़े ही खरीदते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-06-27, 08:00 IST

कुर्ती पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम आए दिन नए से नए फैशन ट्रेंड में चल रहे डिजाइंस को स्टाइल करना पसंद करते हैं। बदलते दौर में भी गर्मी के मौसम में कुर्तियां पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसे आप जीन्स से लेकर पैन्ट्स तक के साथ में पहन सकते हैं।

कलर और डिजाइन की बार करें तो आजकल डिजाइन तो बहुत मिलेंगे, लेकिन लेटेस्ट कलर में ब्लैक को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो आइये देखते हैं ब्लैक कलर की कुर्ती की कुछ खास डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन्हें स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स- 

शॉर्ट कुर्ती डिजाइन 

short black kurti

शॉर्ट लेंथ वाली कुर्ती में आजकल चिकनकारी डिजाइन को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इस तरह की कुर्ती आप फ्लेयर पैन्ट्स या जीन्स के साथ में पहन सकती हैं। सिल्वर ज्वेलरी या पर्ल ज्वेलरी को साथ में स्टाइल करें। 

इसे भी पढ़ें: खूब जचेंगे शॉर्ट कुर्ती वाले सूट के ये खास डिजाइंस, मिलेगा परफेक्ट लुक

लेस कुर्ती डिजाइन 

lace kurti in black

सिंपल व्हाइट लेस डिजाइन कुर्तियां देखने में काफी सिंपल और सोबर लुक देने में मदद करती है। आप इस तरह की कुर्तियां दिन में भी किसी पार्टी के लिए स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा इसे फैब्रिक खरीदकर खुद बनवाया भी जा सकता है।

फैंसी कुर्ती डिजाइन 

fancy black kurti

किसी पार्टी में जाना हो तो इस तरह की गोल्डन और ब्लैक कलर की कुर्ती आपके लुक में जान डालने का काम करेगी। इस तरह की कुर्तियों के साथ में आप चूड़ीदार पजामी भी पहन सकती हैं। इसमें आपको स्ट्रैट से लेकर कलीदार तक में कई डिजाइंस मिल जाएंगे।

 इसे भी पढ़ें: पतली दिखने के लिए सूट के इन लेटेस्ट डिजाइंस को करें अपनी वार्डरोब में शामिल

स्लीवलेस कुर्ती डिजाइन 

sleeveless kurti

आजकल गर्मी में स्लीवलेस डिजाइन की कुर्तियों को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। वहीं इस तरह की कुर्तियों में आपको शोल्डर पर बंद होने वाली डोरी भी देखने को मिल जाएगी। इस तरह की कुर्तियां आप जीन्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

 

अगर आपको कुर्ती की ये डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: meesho, myntra, flipkart

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।