शहनाज गिल के चर्चित लुक्स जो आपको बना देंगे स्टाइल का शौकीन

पंजाब की कैटरीना कैफ जो अब हिंदुस्तान की कैटरीना कैफ बन गई हैं उनके लुक्स की दिवानी हर एक लड़की है वो जो भी आउटफिट पहनती हैं उसमें वो काफी खूबसूरत नजर आती हैं।

Shehnaaz gill looks beautiful ideas

बिग बॉस फेमस होने वाली शहनाज गिल हिंदुस्तान के लोगों के दिलों पर राज करने लगी है। उनकी मेहनत ने आखिरकार उन्हें उस मुकाम पर पहुंचा ही दिया, जिसके वो सपने देखा करती थी। अब वो किसी भी तरह की पहचान की मोहताज नहीं हैं। आजकल वो फेमस हो रही हैं अपने खूबसूरत लुक्स को लेकर, जिसको हर लड़की काफी पसंद कर रही है। वैसे तो शहनाज कुछ भी पहने वो उसमें हमेशा सुंदर ही नजर आती है। अगर आपको भी इन्हें फॉलो करना पसंद है तो एक नजर इनके लुक पर जरूर डालें।

रेड सूट में शहनाज गिल

Red colour suit

पंजाब की कुड़ी और सूट न पहनें ऐसा तो हो ही नहीं सकता। शहनाज आजकल वेस्टर्न वियर के साथ-साथ इंडियन वियर में भी काफी नजर आ रही हैं। हैवी वो या फिर सिंपल हर तरीके के सूट को स्टाइल करना वो पसंद करती हैं। इस बार उन्होंने रेड कलर का हैवी वर्क सूट को स्टाइल किया है। इसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसे और अच्छा बनाने के लिए उन्होंने इसके साथ गोल्डन ज्वेलरी और हाई हील्स को स्टाइल किया है। आप चाहे तो किसी भी फंक्शन या फिर फेसटिवल में इन्हें ट्राई कर सकती हैं।

पिंक साड़ी लुक

Pink saree look

कई लड़कियां होती हैं जिन्हें सिंपल और सोबर लुक काफी पसंद होता है। अगर आपको पसंद है तो शहनाज गिल के इस साड़ी लुक से कुछ आइडिया अपने लिए ले सकती हैं। इसमें उन्होंने लाइट पिंक फ्लोरल प्रिंट की साड़ी स्टाइल की है। लुक सिंपल है लेकिन यूनिक बनाने के लिए उन्होंने इसके साथ स्टेप ब्लाउज और चोकर नेकलेस को वियर किया है। जिसके बाद वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसी तरीके से आप भी इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: रॉयल और स्टाइलिश लुक पसंद करती हैं तो इंडो वेस्टर्न ऑउटफिट को करें ट्राई

गाउन लुक

Gown look

आजकल इंस्टाग्राम पर आपको शहनाज गिल की कई सारी तस्वीरें मिलेंगी। खासकर वेस्टर्न आउटफिट में उनमें से ही ये एक है। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फिश टेल गाउन लुक को आप पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ब्लैक और वाइट कलर कॉमबिनेशन को ट्राई किया है आप चाहे तो अलग-अलग तरह के कलर को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के लुक सबसे ज्यादा नाइट पार्टी में लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: दिखना चाहती हैं बोल्ड और एलिगेंट तो शहनाज गिल के स्टाइल को करें फॉलो

लहंगा लुक

Lehenga look

अगर आप किसी शादी में या फिर किसी स्पेशल फैमिली फंक्शन में जा रही हैं तो इसके लिए आप इस लहंगा लुक को ट्राई कर सकती हैं जिसे शहनाज गिल ने स्टाइल किया है। इसमें उन्होंने प्रिंटेड लहंगा स्टाइल किया है जिसके साथ हैवी नेकलेस को स्टाइल किया है। आप भी हैवी वर्क की जगह इस तरह के लहंगे को ट्राई कर सकती हैं और खूबसूरत लग सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP