herzindagi
lfw  outfits

रॉयल और स्टाइलिश लुक पसंद करती हैं तो इंडो वेस्टर्न ऑउटफिट को करें ट्राई

आजकल की महिलाएं लेटेस्ट ट्रेंड्स और नए डिजाइन की जानकारी रखना काफी पसंद करती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-10-19, 19:21 IST

स्टाइलिश और मॉडर्न दिखना हर महिला को पसंद होता है। इसके लिए सोशल मीडिया से लेकर मार्केट तक महिलाएं सभी जगहों की काफी तरह की जानकारी रखती हैं और उसी के हिसाब से अपने लिए सही ऑउटफिट को चुनती हैं। बता दें कि आजकल इंडो वेस्टर्न ऑउटफिट का चलन मार्केट में आपको काफी नजर आएगा। महिलाएं इस मॉडर्न स्टाइल को काफी पसंद भी कर रही हैं। वहीं हाल ही में अभी लैक्मे फैशन वीक 2022 खत्म हुआ है, महिलाएं जमकर बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स को पसंद कर रही हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं का हिस्सा हैं और इंडो-वेस्टर्न ऑउटफिट को स्टाइल करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें और जानें कि आप किस तरह से इन ऑउटफिट को कर सकती हैं कस्टमाइज और दिख सकती हैं स्टाइलिश।

थाई हाई स्लिट ड्रेस

 shamita shetty

शमिता शेट्टी की पहनी ये ऑउटफिट आप कॉकटेल पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं। इसमें बेहद खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट डिजाइन बना हुआ है, जो इसे काफी मॉडर्न लुक दे रहा है। साथ ही मेकअप के लिए आप न्यूड फैमिली को चुन सकती हैं और लिप्स पर ग्लॉस लगाना बिल्कुल भी न भूलें।

इसे भी पढ़ें : Lakme Fashion Week 2022 : सगाई से लेकर शादी तक के लिए सेलेब्स के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

फ्यूजन साड़ी 

indo western fusion

ऐसी साड़ी देखने में काफी सिंपल है, लेकिन इसे स्टाइल करने का तरीका बेहद मॉडर्न और क्लासी नजर आ रहा है। कॉटन की ये फ्यूजन साड़ी आपको मार्केट में करीब 1000 रूपए तक में आसानी से मिल जाएगी। आप कलर को अपने स्किन के टोन के हिसाब से चुनें। साथ ही ब्लाउज और साड़ी का कलर कंट्रास्ट बिल्कुल भी न भूलें। 

बोहो लुक 

boho look

ऐसा लुक देखने में काफी यूनिक और कलरफुल नजर आ रहा है। इस तह के लुक के साथ आप बालों में साइड ब्रैड बना लें और बाकी बचे बालों को ओपन रहने दें। साथ ही मेकअप के लिए आप आई मेकअप के लिए स्मोकी लुक चुनें और लिप्स के लिए न्यूड कलर को चुनें।

इसे भी पढ़ें : Cocktail Night Dress : कॉकटेल फंक्शन के लिए लेटेस्ट स्टाइल स्टेटमेंट बन गए हैं कियारा अडवाणी के ये लुक्स

शिमर साड़ी 

shimmer saree

कुछ हैवी और स्टाइलिश तलाश रही हैं तो इस तरह का इंडो-वेस्टर्न साड़ी ऑउटफिट काफी खूबसूरत नजर आएगा। ऐसा लुक आपको बेहद स्टाइलिश बना देगा। मेकअप के लिए आप न्यूड कलर को चुनें ताकि आपका ऑउटफिट खिलकर नजर आए। ऐसा करने से आपका लुक ओवर नजर नहीं आएगा। साथ ही हेयर के लिए आप ओपन स्टाइल को चुन सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये इंडो-वेस्टर्न ऑउटफिट के ये डिजाइन पसंद आए हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Courtesy : Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।