शादी के लिए लड़कियां शॉपिंग करते समय कई बातों का ख्याल रखती हैं। इस दिन के लड़कियां अपने लुक को स्टाइलिश और खूबसूरत बनाने के लिए वे तरह-तरह की चीजें खरीदती हैं। आखिर जिंदगी में ये पल केवल एक ही बार आता है तो इतनी तैयारी तो चलती ही है। लेकिन अगर आप सेलेब के फैशन को रिक्रिएट करना पसंद करती हैं और उसे अपने हिसाब से कस्टमाइज करना भी पसंद करती हैं, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें ताकि सगाई से लेकर शादी तक आप किस तरह से अपने लुक को लेटेस्ट फैशन और लैक्मे फैशन वीक 2022 में कैरी किए सेलेब के स्टाइल को फॉलो करके दिख सकती हैं परफेक्ट ब्राइड।
हैवी जरकन गाउन (Heavy Jarkan Gown)
इस तरह का गाउन आप अपने कॉकटेल नाइट फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं। ऐसा बॉडी फिट गाउन आपको मार्केट में करीब 2000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक में मिल जाएगा। आप चाहे तो लोकल डिजाइनर की मदद से इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। हेयर स्टाइल के लिए आप ओपन हेयर स्टाइल को चुनें। साथ ही बचे हुए बालों को आप कर्ल्स कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :Cocktail Night Dress : कॉकटेल फंक्शन के लिए लेटेस्ट स्टाइल स्टेटमेंट बन गए हैं कियारा अडवाणी के ये लुक्स
सोबर कलर लहंगा (Sober Color Lehenga)
अगर आपकी शादी दिन में है और आप मिनिमल स्टाइल कैरी करना पसंद करती हैं तो इस तरीके के लहंगे को चुन सकती हैं। साथ ही डबल दुपट्टे के लिए आप मैरून या रेड कलर चुनें। मेकअप के लिए आप ग्लिटर ब्राउन आई मेकअप के साथ लिप्स के लिए रूबी रेड कलर को चुन सकती हैं।
हैवी जरकन लहंगा (Heavy Jarkan Lehenga)
इस तरह का लहंगा आप अपनी सगाई वाले दिन पहन सकती हैं। ऐसा लहंगा आपको मार्केट में करीब 4000 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक में मिल जाएगा। ऐसे लहंगे के साथ आप हेयर स्टाइल के लिए हैवी बन बना सकती हैं। साथ ही मेकअप के लिए आप बोल्ड मेकअप को चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :Cheap Lehenga Designs : कम दाम वाले लहंगे के इन लेटेस्ट डिजाइन में दिखेंगी गॉर्जियस
मोनोक्रोम लहंगा (Monochrome Lehenga)
अगर आप फ्लोरल वर्क कैरी करना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरीके का लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा। ऐसे डिजाइन का लहंगा आप अपनी शादी के दिन के लिए ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में आपको ऐसा लहंगा करीब 5000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।
इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए ये आपकी शादी के फंक्शन के लिए लैक्मे फैशन वीक 2022 में कैरी किए सेलेब के ये लुक्स पसंद आए हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों