Sat Mar 28, 2026 | Updated 03:48 AM IST HZ Awards 2026
image

Lavender Suit For Ashtami Puja: लाल-पीले रंगों से हटकर इस बार अष्टमी पर ट्राई करें 'लेवेंडर सूट', सादगी और एलिगेंस

Lavender Suit For Ashtami Puja: इस साल नवरात्रि की अष्टमी के दिन आप अपने लुक को खास बनाने के लिए कुछ लेटेस्ट लैवेंडर कलर के सूट को ट्राई कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे सूट आपके लुक को गॉर्जियस बना देंगे।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 18:54 IST

नवरात्रि का खास त्योहार चल रहा है और ऐसे अधिकतर महिलाएं नवरात्रि में आने वाली अष्टमी के दिन अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए एक से एक आउटफिट और साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर आप वर्किंग वुमन है और अष्टमी के दिन ऑफिस में सूट पहनने वाली हैं, तो आपके लिए कुछ लेटेस्ट लैवेंडर कलर के सूट डिजाइंस बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले सूट के बारे में।

स्क्वायर नेक फुल स्लीव्स कुर्ता सेट

नवरात्रि की अष्टमी पर अगर आप भी अपने ऑफिस में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो अब आपको आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के स्क्वायर नेक फुल स्लीव्स कुर्ता सेट को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे सूट डिजाइंस खास कर ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हो सकते हैं।

1 - 2026-03-25T180021.252

लैवेंडर कलर एम्ब्रॉयडरी वर्क सीक्विन कुर्ता सेट

अगर आप अपने ऑफिस में पहनने के लिए एक से एक खूबसूरत सूट की तलाश में हैं, तो अब आप इस साल नवरात्रि की अष्टमी के दौरान इस तरह के खूबसूरत लैवेंडर कलर एम्ब्रॉयडरी वर्क सीक्विन कुर्ता सेट को ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेगा और स्टाइलिश लुक देने में भी मदद करेगा। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

4 - 2026-03-25T180024.607

रेगुलर थ्रेड वर्क लैवेंडर कलर कुर्ता, ट्राउजर सेट

आपके लिए इस तरह का खूबसूरत रेगुलर थ्रेड वर्क लैवेंडर कलर कुर्ता, ट्राउजर सेट भी बेस्ट हो सकता है, जिसे आप नवरात्रि की अष्टमी के दिन अपने ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। यही नहीं आप चाहें, तो इस सूट को अष्टमी के दौरान होने वाली पूजा के दौरान भी पहन सकती हैं। इस तरह के सूट त्योहार वाले लुक अट्रैक्टिव बनाने में काफी मददगार हो सकता है।

%

यह भी पढ़ें- Chikankari Kurta Set Designs: हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये सबसे सुंदर और ट्रेंडी चिकनकारी कुर्ता सेट, देखें डिजाइन

लैवेंडर कलर फ्लेयर्ड स्लीव्स थ्रेड वर्क कुर्ता सेट

अगर आप अष्टमी के दिन अपने ऑफिस में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो अब आपको आउटफिट को लेकर कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के लैवेंडर कलर फ्लेयर्ड स्लीव्स थ्रेड वर्क कुर्ता सेट को नवरात्रि की अष्टमी के दिन शामिल कर सकती हैं। ऐसे सूट डिजाइंस का ट्रेंड इन दिनों बेहद चल रहा है और अधिकतर महिलाएं त्योहार पर ऐसे सूट पहनना पसंद कर रही है।

3 - 2026-03-25T180027.312

लैवेंडर कलर वी नेक फ्लोरल प्रिंट कुर्ता सेट

अगर आप अपने ऑफिस में एक जैसे सूट पहनकर जाती हैं और ऐसे सूट पहनकर बोर हो गई हैं। यही नहीं कुछ नया और यूनिक ट्राई करने का सोच रही हैं, तो आपके लिए इस तरह का लैवेंडर कलर वी नेक फ्लोरल प्रिंट कुर्ता सेट भी बेस्ट रहेगा। इसे आप ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। इस सूट को आप नवरात्रि की अष्टमी पर पहनकर खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

2 - 2026-03-25T180023.224

यह भी पढ़ें- Cotton Kurta Set For Women: गर्मियों के आने से पहले ही खरीद लें सस्‍ते कुर्ता सेट, ₹1000 के अंदर मिल जाएंगे ये डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: nykaafashion/Anni Designer/myntra/Sangria/Anouk/Skylee Pop

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।