
गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ महिलाओं की वॉर्डरोब में वुलन कुर्ता सेट की जगह कॉटन कुर्ता सेट ने ले ली है। हालांकि, हर साल की तरह डेली यूज मे पहनने के लिए महिलाएं नए स्टाइल और लेटेस्ट डिजाइन वाले सस्ते एंव टिकाऊ कुर्ता सेट की तलाश में हैं। ऐसे में मार्केट में 1000 रुपये के अंदर ही आपको बहुत अच्छे विकल्प मिल जाएंगे। हम आपको कुछ ऐसे ही सस्ते कॉटन कुर्ता सेट के डिजाइंस दिखाने वाले हैं, जो आप घर से लेकर ऑफिस तक और किसी भी छोटे-मोटे आकेजन पर पहन सकती हैं। तो चलिए कुछ ऐसे ही कुर्ता सेट्स के बारे में आपको बताते हैं।
आजकल फ्रंट ओपन कुर्ता सेट काफी ट्रेंड में हैं। इस तरह के कुर्ते में सामने की ओर बटन या ओपन स्टाइल का डिजाइन होता है, जो इसे काफी मॉडर्न लुक देता है। अगर इसके साथ मैचिंग प्लाजो हो, तो पूरा आउटफिट और भी आकर्षक लगने लगता है। कॉटन फ्रंट ओपन कुर्ता सेट गर्मियों में पहनने के लिए बहुत ही आरामदायक होता है। इसका फैब्रिक हल्का होता है और यह आपको पूरे दिन कंफर्टेबल महसूस कराता है। इस तरह के कुर्ता सेट को आप ऑफिस, कॉलेज या दोस्तों के साथ आउटिंग पर भी पहन सकती हैं। मार्केट में आपको इसमें कई तरह के प्रिंट और रंग मिल जाएंगे, जो आपके लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं।

बाटिक प्रिंट हमेशा से ही फैशन में रहा है। गर्मियां आते ही इसका क्रेज और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें प्रिंट का पैटर्न बेहद आकर्षक और अलग दिखाई देता है। सिमेट्रिकल कॉटन बाटिक प्रिंट कुर्ता सेट उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक पसंद होता है। इस तरह के कुर्ता सेट में ज्यादातर हल्के और सॉफ्ट रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जो गर्मियों में काफी फ्रेश लुक देते हैं। बाटिक प्रिंट का डिजाइन बहुत ज्यादा हैवी नहीं होता, इसलिए इसे डेली वियर के तौर पर भी आराम से पहना जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Office Wear Suit Designs: मकर संक्रांति के दिन ऑफिस में पहने इस तरह के सूट, दिखेंगी भीड़ से हटकर

पिछले कुछ समय से को-ऑर्ड सेट काफी ट्रेंड में हैं। कॉटन को-ऑर्ड कुर्ता सेट में कुर्ता और बॉटम दोनों एक जैसे रंग या पैटर्न में होते हैं, जिससे पूरा आउटफिट काफी स्टाइलिश दिखाई देता है। इस तरह के सेट को पहनना भी बेहद आसान होता है क्योंकि इसमें आपको अलग से मैचिंग ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती। कॉटन फैब्रिक होने की वजह से यह गर्मियों में बहुत आरामदायक रहता है।

स्ट्रेट फिट कुर्ता और प्लाजो का कॉम्बिनेशन हमेशा से ही महिलाओं के बीच लोकप्रिय रहा है। यह डिजाइन देखने में बहुत ही क्लासी और एलिगेंट लगता है। स्ट्रेट कॉटन कुर्ता सेट को आप डेली वियर के साथ-साथ ऑफिस वियर के रूप में भी आसानी से पहन सकती हैं। प्लाजो के साथ आने वाला यह कुर्ता सेट आपको काफी कंफर्टेबल फील कराता है। इसमें आपको कई तरह के प्रिंट और पैटर्न मिल जाएंगे, जैसे ब्लॉक प्रिंट, फ्लोरल प्रिंट या ज्योमेट्रिक डिजाइन।
यह भी पढ़ें- काले सूट के 5 नए डिजाइन, जो देंगे आपको गॉर्जियस लुक! पहनने के बाद लगेंगी बला की खूबसूरत

अगर आप थोड़ा ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं, तो कॉटन अनारकली कुर्ता सेट भी अच्छा विकल्प हो सकता है। अनारकली कुर्ते का फ्लेयर्ड डिजाइन इसे काफी आकर्षक बनाता है। खास बात यह है कि कॉटन फैब्रिक में आने वाले अनारकली कुर्ते गर्मियों में भी आरामदायक रहते हैं। इस तरह के कुर्ता सेट को आप छोटे-मोटे फंक्शन, पूजा या फैमिली गेट-टुगेदर में भी पहन सकती हैं। हल्के प्रिंट और सॉफ्ट कलर वाले कॉटन अनारकली कुर्ता सेट आपके लुक को बहुत ही खूबसूरत और एलीगेंट बना देते हैं।

अगर आप कम बजट में स्टाइलिश और आरामदायक आउटफिट तलाश रही हैं, तो 1000 रुपये के अंदर मिलने वाले कॉटन कुर्ता सेट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इनमें आपको कई तरह के डिजाइन, रंग और पैटर्न मिल जाते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से चुन सकती हैं। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक करें इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।