
हर खास मौके पर स्टाइलिश लुक पाने के लिए अधिकतर महिलाएं आउटफिट में क्या पहनें इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और किसी भी खास मौके पर पहनने के लिए आउटफिट सिलेक्ट नहीं कर पाती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट को ऑर्ड सेट डिजाइंस बताएंगे, जो हर फेस्टिवल या फंक्शन पर पहनने के लिए बेस्ट हो सकते हैं।
अगर आप भी किसी खास त्योहार पर अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं, तो फेस्टिवल पर पहनने के लिए आप यह फ्लावर एंड लीफ प्रिंट को ऑर्ड सेट चुन सकती हैं। यह आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इस तरह के सेट को आप नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान से खरीद कर शामिल कर सकती हैं।

आपके लिए इस तरह का खूबसूरत मंदारिन नेक फ्लोरल प्रिंट वेस्टर्न को ऑर्ड सेट भी सही रहेगा, जिसे आप किसी भी खास फंक्शन के दौरान पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे को ऑर्ड सेट के डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में यह आपके लिए भी परफेक्ट रहेंगे।

अगर आप अपने ऑफिस में हो रहे किसी खास इवेंट में शामिल होने वाली हैं, लेकिन आउटफिट को लेकर परेशान हैं, तो अब आप अपने बजट के अंदर इस तरह के खूबसूरत व्हाइट फ्लोरल प्रिंट एम्ब्रॉयडरी को ऑर्ड सेट को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे को ऑर्ड सेट के डिजाइंस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें- Winter Co-ord Set For Women: ठंड में ऑफिस लुक लगेगा स्टाइलिश पहनें को-ऑर्ड सेट, देखें डिजाइंस
आपके लिए इस तरह के एथनिक प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट भी परफेक्ट रहेंगे, जिसे आप किसी भी खास फेस्टिवल या फंक्शन के दौरान पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना सकती हैं। इस तरह के को ऑर्ड सेट को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर अपनी साइज और पसंद के कलर के हिसाब से खरीद सकती हैं। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

अगर आप लेटेस्ट को ऑर्ड सेट की तलाश में है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए यह हॉटर नेक प्लेन को-ऑर्ड सेट भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे भी आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से या नजदीकी बाजार में कपड़े की दुकान से खरीद कर शामिल कर सकती हैं, जो आपकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देगा। इसके साथ आप स्टाइलिश फुटवियर शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Comfortable Co-ord Sets for Daily Wear: डेली वियर में पहनने के लिए कम्फर्टेबल को ऑर्ड सेट, देंगे आरामदायक लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/ELIINDRA/SHIJILA/SWORNY FASHION/Vanshaft Collection/CHHAAP/BlueRang
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।