सजना-संवरना तो सभी महिलाओं को पसंद होता है। इसके लिए वे अपने लुक में आए दिन तरह-तरह के बदलाव करती नजर आती हैं। महिलाओं को जितना शौक कपड़े खरीदने का होता है, उससे कई ज्यादा शौक उन्हें तरह-तरह के हेयर स्टाइल को बनाने का होता है। वहीं कुछ महिलाएं अपने लिए हेयर स्टाइल चुनते समय बेहद कंफ्यूज दिखाई देती हैं।
अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो फिक्र बिल्कुल भी न करें क्योंकि हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे हेयर स्टाइल जो आप पर बेहद सूट करेंगे। साथ ही आपकी उम्र को कम से कम 10 साल तक जवां भी दिखाने में मदद करेंगे।
अगर आप स्टाइलिश और मेसी लुक वाले हेयर स्टाइल कैरी करना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरीके के लुक को ट्राई कर सकती हैं। साथ इस तरह के लुक के लिए अगर आपके बाल कलर वाले होंगे तो ये और खिलकर आपका लुक दिखाने में मदद करेगा। साथ ही इस तरीके के लुक को आप किसी भी बड़े या छोटे फंक्शन के लिए खुद बना सकती हैं, क्योंकि ये केवल देखने में मुश्किल लगता है। इसे सजाने के लिए आप आर्टिफिशियल फूलों या जरकन वर्क वाली हेयर एक्सेसरीज को ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : लॉन्ग हेयर पर जरूर बनाएं यह हेयरस्टाइल्स, आपको मिलेगा एलीगेंट लुक
अगर आप क्लासी लुक ट्राई करना पसंद करती हैं तो ये हेयर स्टाइल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा।इसमें केवल 3 से 4 खजूरी चोटियों को बनाना है और उन्हें पिन से सेट करते जाना है और लीजिए आपका जुड़ा तैयार है। इसे सजाने के लिए आप इस तरीके से ताजे गजरों को गोलाई में लपेट दें। ऐसा करने से आपका लुक कंप्लीट दिखाई देने लगेगा। इस तरह का लुक आप साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ ट्राई कर सकती हैं। (Latest Braid Styles)
इसे भी पढ़ें : 30 साल की महिलाओं को ट्राई करने चाहिए ये 5 मिनट हेयरस्टाइल आइडियाज
अगर आप हैवी और सजावट से भरा जुड़ा कैरी करना चाहती हैं तो इस तरीके के बन को ट्राई कर सकती हैं। इसे सजाने के लिए आप असली छोटे साइज वाले फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं।साथ ही आप इसके लिए तरह-तरह की ब्रैड बना कर खुद से इसे बना सकती हैं और एक नया लुक क्रिएट कर सकती हैं। आप चाहे तो इस तरह के बन को और सजाने के लिए गजरे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए ये हेयर स्टाइल जो आपकी उम्र को दिखा सकते हैं कम से कम 10 साल तक जवां और उनको स्टाइल करने की टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।