Sawan Suit Fashion 2024: शादी के बाद पहले सावन में पहने हरे रंग के बांधनी सूट, देखें सबसे अलग डिजाइंस

सावन का महीना हर किसी व्यक्ति के लिए खास होता है। इस महीने में महिलाएं सबसे ज्यादा हरा रंग पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी हरे रंग के कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं, तो बांधनी सूट खरीद सकती हैं।

sawan  green bandhani suit designs for women

Bandhani Suit Designs: सूट का फैशन हमेशा एवरग्रीन रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी महिलाओं को कुछ कम्फर्टेबल और एथनिक पहनना होता है, तो वो सूट को ही स्टाइल करना पसंद करती हैं। ऐसे में आप सावन के मौके पर बांधनी सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग पैटर्न के बांधनी सूट डिजाइंस को दिखाएंगे, जिन्हें पहनकर आप सावन के खास मौके पर अच्छे से तैयार हो पाएंगी।

ग्रीन गोटा पट्टी बांधनी वर्क सूट (Bandhani Green Suit Design)

Bandhani Green Suit Design

आप सावन के मौके पर प्लेन सूट को पहनने की जगह बांधनी प्रिंट सूट को वियर कर सकती हैं। इस तरह के सूट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपको गले पर गोटा वर्क मिलेगा। इससे सूट हैवी लुक देगा। वहीं इस तरह के गोटा पट्टी डिजाइन ही आपको स्लीव्स और पैंट पर मिलेगा। इससे सूट और भी अच्छा लगेगा। इस सूट के साथ आपको मसलिन फैब्रिक से बना गोटा वर्क वाला दुपट्टा मिलेगा, जिससे यह सूट और भी सुंदर लगेगा। मार्केट में इस तरह के सूट आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे।

बॉटल ग्रीन बांधनी सूट सेट (Bottle Green Bandhani Suit Set)

Bottle Green Bandhani Suit Set

आप ग्रीन कलर में भी डार्क शेड वाले सूट को स्टाइल कर सकती हैं। यह कलर भी सावन में अच्छा लगता है। इसमें आपको अनारकली कट स्टाइल वाला सूट मिलेगा। जिसे पहनकर आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत लगेगा। इसके साथ आपको प्लेन दुपट्टा मिलेगा। इससे आपके सूट का वर्क अच्छे से हाइलाइट होगा। आप इसे पूजा-पाठ या किसी फंक्शन में पहनकर जा सकती हैं। इस डिजाइन के सूट आपको मार्केट में 1,000 से 1,500 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Bandhani Print Chunni: लुक को डिफरेंट तरीके से क्रिएट करने के लिए पहनें बांधनी प्रिंट चुनरी, जानें कैसे करें स्टाइल

आलिया कट बांधनी सूट (Alia Cut Bandhani Suit Designs)

Alia Cut Bandhani Suit Designs

अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है, तो आप आलिया कट वाले बांधनी सूट को स्टाइल कर सकती हैं। सावन में ऐसे सूट आप ऑफिस भी पहनकर जा सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया डिजाइन ट्राई करने को मिलेगा। इस तरह के सूट में आपको नेकलाइन पर डिजाइन मिलेगा। वहीं दुपट्टा आपको प्लेन नेट का मिलेगा, जिससे सूट लुक और भी अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के सूट आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे।

इस बार सावन को खास बनाने के लिए पहने बांधनी प्रिंट वाले ग्रीन कलर सूट। इसमें आप खूबसूरत के साथ-साथ सबसे अलग नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: Suit Fashion: गर्मी में कंफर्टेबल और खूबसूरत दिखने के लिए पहनें शिफॉन सूट, देखें डिजाइंस

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Amazon/ Peachmode

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP