Bandhani Print Chunni: लुक को डिफरेंट तरीके से क्रिएट करने के लिए पहनें बांधनी प्रिंट चुनरी, जानें कैसे करें स्टाइल

बांधनी चुन्नी को अक्सर हम सूट के साथ वियर करते हैं। लेकिन आप इसे अलग-अलग तरीके से भी वियर कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा।

bandhani print chunni

गर्मियों में सबसे ज्यादा बांधनी प्रिंट के कपड़े पहनना पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें प्रिंट हैवी होता है। साथ ही, इसे पहनने के बाद आप कंफर्टेबल फील करती हैं। इसमें आपको प्रिंट के साथ-साथ कलर भी मिल जाते हैं। ऐसे ही इस डिजाइन में दुपट्टे भी आते हैं। जिसे अक्सर हम सूट या राजस्थानी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ वियर करते हैं। लेकिन आप इसके अलावा अलग तरीके से भी इसे वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक डिफरेंट लगेगा। साथ ही, दुपट्टा अलग तरीके से इस्तेमाल करें।

शर्ट कुर्ती से साथ करें वियर

Short Kurti with bandhani chunni

अगर आप शॉर्ट कुर्ती और स्कर्ट को वियर कर रही हैं, तो इसके साथ भी आप बांधनी दुपट्टे को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको प्रिंट के साथ-साथ डबल शेड कलर भी मिल जाते हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इसे आप साड़ी स्टाइल में बांधे। इसके साथ चाहें, तो कलर से मैच करके बेल्ट को भी वियर कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा। इसके लिए आप अपने कुर्ती के कलर से कॉन्ट्रास्ट करके दुपट्टा खरीदें। फिर इसे स्टाइल करें। मार्केट में इस तरह के बांधनी प्रिंट दुपट्टे आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएंगे।

प्लेन लहंगे के साथ पहनें बांधनी चुन्नी

Plane lehenga with bandhani chunni

अगर आपके पास हैवी प्रिंट वाली बांधनी चुन्नी रखी हुई है, और दोबारा इस्तेमाल में नहीं आ रही है तो इस बार इसे प्लेन लहंगे के साथ वियर करें। प्लेन लहंगे के साथ बांधनी प्रिंट वाली चुन्नी अच्छी लगेगी। साथ ही, इससे आपका लुक भी चेंज हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर लहंगे के साथ या तो सिल्क दुपट्टा आता है, या नेट का दुपट्टा आता है। लेकिन इस ट्रेंड को चेंज करके आप बांधनी प्रिंट के दुपट्टे को ले सकती हैं। मार्केट में इस तरह के दुपट्टे आपको 200 से 500 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: बांधनी साड़ी के ये डिजाइंस लगाएंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद

प्लाजो सूट के साथ दुपट्टा करें वियर

Plazzo suit with bandhani chunni

अगर आप पूजा लुक को क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप बांधनी चुन्नी को वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगता है। साथ ही आपको सूट के ऊपर पहनने के लिए नए डिजाइन की चुन्नी मिल जाती है। इसे आप श्रग स्टाइल में वियर कर सकती हैं। साथ ही, चाहें तो कैप जैकेट की तरह भी पहन सकती हैं। इससे आपके सूट लुक में भी चेंज देखने को मिलेगा। इस तरह का दुपट्टा आपको मार्केट में 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी।

मार्केट से खरीदें बांधनी दुपट्टा और इसे अलग तरीके से वियर करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको नए ट्रेंड के बारे में पता चलेगा।

इसे भी पढ़ें: Latkan Designs: घर पर रखी पुरानी चुन्नी से बनाएं लटकन, जानें तरीका

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit:Instagram- Gulabi Nagri By Garima

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP