डार्क शेड आउटफिट के साथ लगाएं ये लिपस्टिक, देखें कलर्स

लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा लगता है। इसलिए अक्सर लड़कियां बाजार से जाकर अलग-अलग शेड की लिपस्टिक खरीदती हैं, ताकि जब होंठों पर लगाएं तो सुंदर लगे।

lipstick colour for dark shade outfits

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। आजकल तो लड़कियां ऑनलाइन देखकर मेकअप करना सीख जाती हैं, फिर उसी के हिसाब से तैयार होकर पार्टी में जाती हैं। लेकिन मेकअप कंप्लीट तभी होता है, जब हम अलग से शेड की लिपस्टिक को होठों पर लगाते हैं। इससे लुक बिल्कुल बदल जाता है। लेकिन अक्सर हम इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं, कि किस तरह की लिपस्टिक कलर को होंठों पर आउटफिट के हिसाब से लगाएं जो अच्छा लगे। इस तरह की दिक्कत डार्क कलर शेड वाले आउटफिट के साथ आती है। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की लिपस्टिक को आप होंठों पर लगा सकती हैं।

ब्लैक कलर आउटफिट के साथ लगाएं न्यूड लिपस्टिक (Nude Lipstick Shade)

Nude Lipstick Shade

बोल्ड मेकअप लुक हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन कई सारे आउटफिट ऐसे होते हैं, जिनके साथ यह लुक थोड़ा अजीब लगता है। खासकर ब्लैक ड्रेस के साथ। यह कलर अपने में ही डार्क होता है, ऐसे में आप बोल्ड मेकअप करेंगी, तो लुक अच्छा नहीं लगेगा। इसके लिए आप न्यूड मेकअप को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह का लुक दिखने में सिंपल लगता है। लेकिन ड्रेस के कलर के साथ अच्छा जचता है। इसके लिए आपको आंखों के मेकअप से लेकर लिपस्टिक कलर को भी न्यूड शेड में चूज करना है, ताकि जब आप इसे होंठों पर लगाएं तो अच्छी लगे। आप चाहें तो ग्लॉसी न्यूड लिपस्टिक को अपने लिप्स पर अप्लाई कर सकती हैं।

मरून कलर ड्रेस के साथ लिपस्टिक शेड

Maroon colour lipstick shade

कई सारी लड़कियां होती हैं, जिनकी स्किन टोन फेयर होती हैं। ऐसे में अगर वो डार्क कलर के आउटफिट पहनती हैं, तो अच्छी लगती हैं। ऐसे ही वो डार्क कलर आउटफिट के साथ डार्क शेड की लिपस्टिक को लगा सकती हैं। इसमें आप मैट और ग्लॉसी हर तरह की लिपस्टिक ले सकती हैं। बस आपको लिपस्टिक लगाने के बाद बाकि मेकअप लुक को लाइट रखना पड़ेगा, ताकि आप अजीब नजर न आएं।

इसे भी पढ़ें: एजिंग स्किन के लिए ये मेकअप टिप्स आएंगी काम

रेड कलर आउटफिट के साथ लिपस्टिक

Lipstick shade with red colour outfits

रेड कलर हर किसी का फेवरेट होता है। लेकिन अगर आप ज्यादा रेड कलर मेकअप करेंगी तो वो अजीब लगेगा। ऐसे में आप कलर को ब्रेकडाउन कर सकती हैं। रेड कलर के साथ मरुन या ब्राउन कलर की लिपस्टिक शेड को होठों पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इसमें आपको शिमर और ग्लॉस हर तरह की लिपस्टिक मिल जाएगी। इसे आप अपनी पसंद के हिसाब से लेकर होंठों पर लगा सकती हैं।

डार्क शेड आउटफिट के साथ इन लिपस्टिक को करें ट्राई। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपके वेनिटी में रखने के लिए नए शेड मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: ये आसान आई मेकअप लुक्स आपको देंगे कूल समर वाइब्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP